फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Project director's car collides with Scooty, young man dies

परियोजना निदेशक की गाड़ी ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत

Fri, 09 Apr 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Project director's car collides with Scooty, young man dies
सिलहरी (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम भगवतीपुर भट्ठे के नजदीक परियोजना निदेशक की गाड़ी से एक स्कूटी टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुआ। उस वक्त परियोजना निदेशक (पीडी) अनिल कुमार सरकारी गाड़ी से इस्लामनगर जा रहे थे। बताते हैं कि उनकी गाड़ी चालक अरशद अली चला रहे थे। उनके बराबर वाली सीट पर अर्दली राम सिंह बैठे हुए थे। उनकी गाड़ी मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर ग्राम भगवतीपुर भट्ठे के नजदीक पहुंची थी कि तभी सामने से तेज रफ्तार आ रही स्कूटी टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। उसका एक पहिया निकल गया, तो वहीं स्कूटी के भी परखचे उड़ गए। स्कूटी पर तीन युवक सवार थे। चलाने वाला युवक हेलमेट लगाए था। उसका हेलमेट भी टूट गया।
विज्ञापन

हादसे में एक युवक की मौत हो गई। उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। परियोजना निदेशक ने तुरंत सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। इससे खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सतेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक युवक की शिनाख्त सद्दाम (25) पुत्र अकील निवासी संगम बिहार दिल्ली के रूप में हुई है। उसके साथियों के नाम विशाल और दानिश बताए जा रहे हैं। फिलहाल उन्हें होश नहीं आया है। इससे पता नहीं चला कि वह कहां जा रहे थे। पुलिस को इतना पता चला है कि वह दिल्ली से लौट रहे थे। उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस वक्त हम इस्लामनगर जा रहे थे। हमारी गाड़ी साइड में थी। स्कूटी सवार युवक ट्रक से ओवरटेक कर रहे थे। इससे उनकी स्कूटी गाड़ी से आकर टकरा गई। उनकी गति ज्यादा तेज थी। हादसे के बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
- अनिल कुमार, परियोजना निदेशक, डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed