फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Processions of Holy Horiaron fiercely fun

होली के जुलूस में होरियारों ने जमकर की मस्ती

Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो  बदायूं।
ब्यूरो  बदायूं। Updated Fri, 25 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Processions of Holy Horiaron fiercely fun
होली - फोटो : अमर उजाला
- रंगों के साथ अबीर गुलाल उड़ाकर खेली होली 
विज्ञापन

- बच्चों ने घरों, छतों से होरियारों पर मारी पिचकारी 
- डीजे और बैंडबाजे की धुन पर झूमते रहे होरियारे 

होली का नाम आते ही मस्ती छा जाती है। इसका असली मजा उन लोगों ने लिया, जो होली पर शहरभर में निकाले गए जुलूस में शामिल हुए। साथ ही एक दूसरे पर रंग गुलाल लगाने के साथ ही डीजे और बैंडबाजे की धुन पर होली गीतों पर जमकर झूमे। होली के इस पावन पर्व पर एक दूसरे से बैरभाव भुलाकर लोगों ने जमकर रंग लगाया। होली पर जात-पात, ऊंच-नीच आदि भुलाकर लोगों ने पहले तो होली खेली। फिर गले मिलकर होली की बधाई दी। 
होली पर शहर की सड़कें रंगों से सराबोर नजर आईं। वहीं गलियों में रंग-गुलाल उड़ता नजर आया। घरों में बच्चों और महिलाओं ने होली पर जमकर मस्ती की। बच्चों ने घरों की छतों पर चढ़कर गलियों और सड़कों पर घूम रहे होरियारों पर पिचकारी और बाल्टी से रंग डाला। कुछ स्थानों पर एक दूसरे पर गुब्बारों में रंग भरकर होली खेली। होली पर शहर में बैंड बाजों और डीजे की धुन पर निकाला गया जुलूस गौरीशंकर मंदिर, सराफा बाजार से शुरू होकर, सुभाष चौक, रजी चौक, ब्राहमपुर, नई सराय, शहवाजपुर, टिकटगंज, पथिक चौक, काली सड़क, मढ़ई चौक, हलवाई चौक, बड़ा बाजार, नेहरू चौक, गोपी चौक,  लोटनपुरा, जोगीपुरा, छह सड़का, गांधी ग्राउंड, पनवडिय़ा, सुभाष चौक होते हुए गौरीशंकर मंदिर पर समाप्त हो गया। इसके अलावा गली मोहल्लों में कई स्थानों पर डीजे लगाकर होली पर मस्ती की गई। 
विज्ञापन


दातागंज में नगर सहित क्षेत्र के अधिकांश गांवों में छिटपुट हिंसा को छोड़कर होली शांतिपूर्वक ढंग मनाई गई। लोगों ने रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। शाम को गले लगकर और बड़ों के चरण छूकर होली पर आशीर्वाद प्राप्त किया। जरीफनगर। रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोगों ने अबीर गुलाल और रंगों के साथ होली खेली। साथ ही गले लगकर रंगों के पर्व की शुभकामनाएं दी। आसपास क्षेत्र में भी होली शांतिपूर्ण रही। गांव दांदरा, दहगवां, दुर्गपुर जरीफनगर, खनुआनगला,  रसूलपुर कलां, मोहम्मदपुर कूड़ई आदि में जमकर होली खेली गई। बच्चे-बूढ़े और नौजवान होली खेलते नजर आए। रंगों से सराबोर चेहरों को पहचान पाना मुश्किल हो रहा था। बच्चे पिचकारी में गुलाल भरकर घरों के सामने से गुजरने वालों पर रंग डाल रहे थे। महिलाएं भी इस बार टोलियों में घूम-घूमकर होली खेलते दिखीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर दांदरा में होली के अवसर पर यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दिन पुष्पों से निकले रंग, अबीर, गुलाल आदि लगाकर त्योहार मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं का वर्णन भी किया। नत्थू आर्य ने कहा कि पर्वों और संस्कारों के आधार पर हमारा देश विश्व में सिरमौर है। हमारे सभी पर्वों के दो पहलू हैं। इस मौके पर हरीपाल, राजवीर, महावीर, रामवीर सिंह, नरेशपाल, राजेंद्र, सत्यपाल, सर्वेश कुमार, रामकिशन, भगवतशरण, भगत सिंह, जुगलकिशोर, चंद्रप्रकाश, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।कादरचौक। होली क्षेत्र के सभी गांवों में प्रेम और सौहार्द से मनाई गई। खिरियावाकरपुर, नूरपुर जलालपुर, पचौरी नगला में छुटपुट तनाव की सूचना पर पुलिस ने तत्काल पहुंच मामला शांत कराया। होरियारों ने आपस में खूब रंग और गुलाल से होली का हुड़दंग मचाया। शाम को होली चौपाई निकाली गई। ढोलक की थाप पर गली गली चौपाई में होलिका गीत गाए गए। लोगों ने एक दूसरे को गले मिल कर होली की शुभकामनाएं दीं। बच्चों में भी होली का उल्लास खूब रहा।  

बिल्सी में धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व
रंगों का पर्व होली त्यौहार बीते दिन नगर और क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। दोपहर बाद तक लोग रंग से सराबोर रहे। बाद में लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर के इस्लामनगर बस स्टैंड, मुहल्ला नंबर पांच होली चौक, सरकारी नलकूप संख्या दो और थाना एवं सरकारी अस्पताल परिसर में होलिका दहन तड़के हुआ। यहां नगर के लोगों ने जौ और गन्ना से आखत दी। बाद में घरों में धूमधाम से होलिका दहन की प्रक्रिया की। सुबह करीब सात बजे के बाद रंग की बौछारें शुरु हो गईं। इस बार रंग के प्रति लोगों में उत्साह काफी कम देखा गया। अधिकांश लोगों ने अबीर-गुलाल एक-दूसरे के ऊपर डाला। नगर में दोपहर एक बजे तक लोगों ने रंग खेला। वहीं शांति व्यवस्था के लिए थाना पुलिस ने काफी चौकस रही। सीओ जगदीश चंद्र सिंह एवं एसओ नरेंद्र सिंह ने कई गांवो में जाकर निरीक्षण किया। आज थाना परिसर में पुलिस कर्मियों ने होली खेली। इधर तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में आर्य संस्कार शाला के तत्वावधान में आज होली के पावन पर्व पर धूमधाम से मनाया गया। साथ ही 525 घरों में एक साथ यज्ञ कर होलिका दहन किया गया। आचार्य संजीव ने कहाकि होली एकता, प्रेम और भाईचारे का सुंदर पर्व है। वहीं यह एक अतंराष्ट्रीय यज्ञ समारोह भी है। इस मौके पर अनुज वाष्र्णेय, अजीत सक्सेना, अगरपाल सिंह, प्रश्रय आर्य, राजेंद्र सिंह चौहान, अनिल उपाध्याय, संजय सिंह, ओमप्रकाश, वद्रीप्रसाद आर्य, रामस्वरूप, लिटिल आर्य, प्रज्ञा आर्य, सूरजवती आदि का विशेष सहयोग रहा। 

बिल्सी की गल्ला मंडी हुआ होली मिलन समारोह  
नगर की गल्ला मंडी में आज शुक्रवार को गल्ला व्यापारियों द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें चार बुजुर्ग गल्ला व्यापारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सबसे पहले व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर स्वागत कर होली की की बधाई दी। ओमबाबू वार्ष्णेय, डा. राजाबाबू वार्ष्णेय एवं मनोज वार्ष्णेय व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों का पर्व है। इस दिन सभी लोग एक-दूसरे के ऊपर प्रेम के साथ रंगों को डालते है। 
इससे पूर्व वरिष्ठ गल्ला व्यापारी सोहन बाबू, ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, रामनिवास एवं हेमचंद्र माहेश्वरी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लोकेश बाबू, दिनेश बाबू वार्ष्णेय, गौरव वार्ष्णेय, जौली वार्ष्णेय, जीतू, नवरतन वार्ष्णेय, लवकुमार वार्ष्णेय, लालसिंह राठौर, तेजेंद्र शाक्य, दुर्गेश बाबू, रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे। 


...आओ क्रिकेट खेले
बदायू। होली की बाजार की तरह ही होली पर भी क्रिकेट का बुखार भी लोगों पर चढ़ा रहा। शहर में जब होली के बाद लोग अपने घरों की ओर चले गए। तभी सड़कें और गलियां खाली देखकर बच्चों और युवाओं ने सड़क पर ही ईंटें लगाकर क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया। दिन भर शहर में कहीं न कहीं क्रिकेट मैच होते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed