फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Procession taken out in Kunwargaon

Budaun News: कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा

Sun, 21 Jan 2024 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out in Kunwargaon
कुंवरगांव में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद
शनि मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव। नगर में खाटू श्याम मंदिर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया तो वहीं शनि मंदिर पर हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।
यात्रा में बैंडबाजों के साथ हाथों में श्री राम के झंडे लेकर श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे लगाते चल रहे थे। श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी के रूप धारण किए कलाकार रथ पर सवार थे।
यात्रा साप्ताहिक बाजार चौराहा, थाना, मेन चौराहा, मुख्य बाजार, पुराना थाना, ठाकुर द्वारा मंदिर, रामलीला मैदान, ग्राम देवता मंदिर, मौर्य मोहल्ला, होली चौक होते हुए वापस खाटू श्याम मंदिर पहुंची। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा पर फूल वर्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर के गंज चौराहे स्थित शनि मंदिर पर हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आचार्य प्रताप भान शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों की पूजा करके प्राण-प्रतिष्ठा कराई। मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व भी नगर में बैंड-बाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर बाद भंडारा हुआ। इस मौके पर थाना पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed