फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prime Minister Kisan Bima Yojana reached only one-third of the farmers

एक तिहाई किसानों तक ही पहुंची प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना

Mon, 05 Jun 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Mon, 05 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना से जिले में अब तक सिर्फ एक तिहाई किसान ही जोड़े गए हैं। वित्तीय वर्ष 2016-17 से शुरू हुई इस योजना में खरीफ और रबी की फसलों की बुआई करने वाले 96 हजार किसानों को ही जोड़ा जा सका। जबकि जिले में 2.70 लाख किसान हैं। बहुत सारे किसानों को तो यही नहीं पता कि इस योजना से कैसे जुड़ा जाए। असल में, बैंक वाले बिना केसीसी यानी किसान क्रेडिट कार्ड वाले किसानों का इस योजना के लिए प्रीमियम जमा करने को तैयार नहीं होते, वहीं कृषि विभाग का कहना है कि किसान चाहें तो सीधे भी बैंक में प्रीमियम जमा करा सकते हैं। केसीसी जरूरी नहीं है। ऐसे में, किसान इस योजना को लेकर उलझे हुए हैं और लाभ हासिल नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

 पिछले वित्तीय वर्ष 2016-17 में खरीफ की फसल के लिए जिले के 63881 किसानों की प्रीमियम धनराशि लगभग पांच करोड़ रुपये केसीसी के जरिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जमा कराई गई। वहीं, 2016-17 में ही रबी की फसल के लिए 32382 किसानों का फसल बीमा करा कर लगभग दो करोड़ रुपये की प्रीमियम धनराशि जमा करा दी गई है। दोनों फसलों में अब तक लगभग 10747 किसानों को उनकी फसल पर क्षति के लिए लगभग 3.29 करोड़ रुपये का भुगतान दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed