फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prime Minister increased the respect of women of the country: Saini

प्रधानमंत्री ने बढ़ाया देश की महिलाओं का मान : सैनी

Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister increased the respect of women of the country: Saini
नारी श​क्ति वंदन महिला सम्मेलन में मौजूद अति​थि व महिलाएं। संगठन
बदायूं। प्रदेश के संसदीय कार्य तथा औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। महिला आरक्षण बिल लाकर उन्होंने महिलाओं को राष्ट्र की सेवा करने का अवसर दिया है। वह शनिवार को यहां आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

भगवान दास पैलेस में आयोजित सम्मेलन में राज्यमंत्री ने महिला आरक्षण के साथ ही केंद्र सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में हम सभी महिलाएं उन्हें धन्यवाद देती हैं। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि वे भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देशहित के लिए काम करें।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, उझानी पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल, बिल्सी पालिकाध्यक्ष ज्ञान देवी सागर, अमिता उपाध्याय, दीपमाला गोयल, करुणा सोलंकी, प्रतिभा सिंह, रेनू सिंह, सीमा राठौर, रानी सिंह पुंढीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed