फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Prevention from malaria

मच्छर रोधी रोगों पर रोकथाम की तैयारी, तालाबों में डाली गईं गंबूजिया मछली

Thu, 14 May 2020 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Prevention from malaria
बदायूं। डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। शहर से लेकर गांवों तक मच्छर जनित रोगों पर नकेल कसने की तैयारी की जा रही है। रोगों की रोकथाम के लिए तालाबों में गंबूजिया मछली डाली जा रही है। जो डेंगू के लार्वा सहित अन्य मच्छरों का खात्मा करेगी।
विज्ञापन

डीएम कुमार प्रशांत व एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को ब्लाक सालारपुर के ग्राम ददमई के गंबूजिया मछली तालाब में डाले। इस दौरान डीएम ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में मलेरिया से मरीज ग्रसित होते हैं। इसके लिए गंबूजिया मछली को बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही पनपने वाले मच्छरों पर रोक लगाने के लिए तालाबों में छोड़ने की योजना शुरू कर दी है। ये मछलियां डेंगू और मलेरिया के लार्वा मिलते ही उन्हें तीव्रता के साथ नष्ट करना शुरू कर देती हैं। साथ ही ये मछलियां उतनी ही तेजी से बढ़ती है जितनी तेज गति से बीमारियों का लार्वा बढ़ता है। डीडीओ चंद्रशेखर ने बताया कि सभी ब्लॉक के तालाबों में गंबूजिया मछली का पालन किया जाएगा। बाद में इन्हें नाली नालों में डाला जाएगा, जिससे मच्छरों का खात्मा होगा। गंबूजिया मछली की प्रजनन शक्ति बहुत ज्यादा होती है, यह हर तरह के पानी में रह सकती है।
विज्ञापन

डीएम ने प्रवासी मजदूरों का हाल भी जाना
डीएम ने ब्लॉक सालारपुर के गांव फरीदपुर चकोर में राजस्थान सूरत से आए प्रवासी मजदूरों का हालचाल जाना। दोनों अधिकारियों ने श्रमिकों को मास्क वितरित किए। डीएम ने डीडीओ को निर्देश दिए कि बाहर से आए मजदूरों को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। इनके रोजगार, स्वास्थ्य सेवाएं व राशन आदि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि निगरानी समिति में दिए गए नियमोें के तहत दायित्वों का निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed