{"_id":"6186cb56bd9931764b0d5b66","slug":"preparations-for-the-arrival-of-cm-distribution-of-responsibility-to-the-officers-badaun-news-bly4652800149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आगमन की तैयारी, अफसरों को बांटीं जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आगमन की तैयारी, अफसरों को बांटीं जिम्मेदारी
विज्ञापन
सीएम के कार्यक्रम स्थल पर लगाया जा रहा पंडाल। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ नवंबर को सहसवान कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है। डीएम दीपा रंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में बताया गया। साथ ही जिला प्रोबेशन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई गई। वहीं लोक निर्माण के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि हेलीपैड से लेकर मंच तक सड़क गड्ढा मुक्त बनाई जाए।
डीएम ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिकित्सा सुविधाओं से युक्त डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस का प्रबंध करें। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पानी के टैंकर की व्यवस्था कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमानुसार व्यवस्था करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. संजय कुमार, डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-
विकास कार्यालयों के लगेंगे होर्डिंग
हेलीपैड से लेकर मंच तक जगह-जगह प्रशासन की ओर से प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के होर्डिंग लगाए जाएंगे ताकि कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं के जानकारी पूरी तरह से हो सके।
विज्ञापन
-
सहसवान में लगने लगा टेंट, हेलीपैड बनाने का काम भी शुरू
सहसवान में हेलीपैड का निर्माण शुरू हो गया है। बदायूं रोड पर निहालुद्दीन पेट्रोल पंप के पीछे की जमीन को इसके लिए आरक्षित कर सफाई की जा रही है। यह जगह सभा स्थल से करीब चार किमी दूर है। फोरलेन निर्माण इस स्थान पर पूरा होने की वजह से यहां से मिनटों में सीएम की कारों का काफिला सभा स्थल प्रमोद इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंच जाएगा। सभास्थल पर टेंट लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के निर्देश पर मजदूरों की टीम रात दिन काम कर रही है। कई हजार लोगों के जुटने की उम्मीद है।
----
सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भाजपाइयों ने जायजा लिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ नवंबर को सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वह केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी मिलेंगे। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यहां तैयारियां तेजी से चल रही हैं। शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने हरीश शाक्य, अजीत वैश्य, सुधीर श्रीवास्तव, आशीष शाक्य, प्रदीप चौधरी, सुभाष चंद्र गुप्ता, मेधावी यादव, अवढर शर्मा, सुभाष गौड़, ताराचंद कश्यप, संजीव पहलवान, देवसिंह यादव आदि के साथ तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव ने भी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों को देखा।
----
योगी की सुरक्षा को लगेगा भारी भरकम फोर्स
सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर खुद एडीजी जोन व आईजी निगरानी कर रहे हैं। एसएसपी ने कार्यक्रम के लिहाज से उच्चाधिकारियों से तीन एसपी, 14 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 150 दरोगा, 600 कांस्टेबल, एक टीआई, छह टीएसआई, 25 ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 120 महिला कांस्टेबल व दो कंपनी पीएसी की मांग की है। संवाद