{"_id":"6721536cf2f0958fc101477e","slug":"pregnant-woman-dies-from-a-quack-before-delivery-in-bisauli-commotion-badaun-news-c-123-1-sbly1029-128613-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिसौली में डिलीवरी से पहले झोलाछाप के यहां गर्भवती की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिसौली में डिलीवरी से पहले झोलाछाप के यहां गर्भवती की मौत, हंगामा
विज्ञापन
बिसौली। नगर में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई महिला की झोलाछाप के यहां डिलीवरी से पहले ही मौत हो गई। महिला और पेट में पल रहे बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई के बजाय टालमटोल करनी शुरू की तो परिजन एसडीएम आवास पर पहुंच गए। हालांकि पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत चल रही है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी रावेंद्र की 24 वर्षीय पत्नी मीना को प्रसव पीड़ा होने पर नगर के एक झोलाछाप के यहां भर्ती कराया। झोलाछाप ने महिला में खून की कमी होने की बात कही। मंगलवार की शाम तक महिला को दो यूनिट खून चढ़ा दिया गया। लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की देर रात महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के साथ ही उसके पेट में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला तूल पकड़ता देख अस्पताल का स्टाफ वहां से खिसक लिया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। देर रात दोनों पक्षों में समझौता वार्ता चल रही है।