{"_id":"66ccc2b933de91448e0c3c6e","slug":"pregnant-woman-and-unborn-child-died-in-private-hospital-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124765-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्राइवेट अस्पताल में गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्राइवेट अस्पताल में गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत
विज्ञापन
कुंवरगांव। प्राइवेट अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गर्भवती महिला व उसके पेट में पल रहे गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए बिनावर पुलिस को तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव लाही फरीदपुर निवासी सोमवीर की पत्नी पिंकी (25) को रविवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। परिवार के लोग उसको जिला महिला अस्पताल लेकर आए। यहां अल्ट्रासाउंड में सामने आया कि पिंकी के गर्भ में दो नवजात हैं। सूचना मायके पक्ष को दी गई तो वह भी अस्पताल पहुंच गए।
मायके पक्ष ने कहा कि सरकारी अस्पताल में प्रसव नहीं कराएंगे। वह बिनावर में संचालित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसको भर्ती कर दिया। रात करीब नौ बजे पिंकी की हालत बिगड़ी तो डॉक्टर के हाथ-पांव फूल गए। मेडिकल कॉलेज ले जाने की बात कहकर गर्भवती को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि पिंकी की बिनावर में ही मौत हो गई थी। जब मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने निजी डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए बिनावर थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।