{"_id":"4730c853b8ba7b8403e7f3db302407af","slug":"prayed-to-the-radha-krishna-in-the-mandir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला के नये मंदिर में हुई राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कछला के नये मंदिर में हुई राधा-कृष्ण की प्राण प्रतिष्ठा
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Wed, 20 Jan 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत अध्यक्ष समेत जुटे सैकड़ों महिला-पुरुष
भंडारे में लोगों ने पाया प्रसाद, भजनों से गूंजा मंदिर
नव निर्मित मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार पूर्वाह्न में हुई। पहले दिन भक्तों ने नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी लौनिया चौहान और जगदीश सिंह की मौजूदगी में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल बैंडबाजों की धुन पर युवकों समेत महिला और पुरुष झूमते नजर आए। महिलाओं ने संकीर्तन भी किया। कछला चौराहे समेत आसपास बाजार में शोभायात्रा में शामिल देव प्रतिमाओं पर फूल भी बरसाए गए। दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रम के समापन पर सबसे पहले मंदिर परिसर में राधा-कृष्ण और शिव परिवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। ब्राह्मणों की टोली ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन भी कराया। भंडारे में हजारों की संख्या में जुटे भक्तों ने प्रसाद भी पाया। कार्यक्रम में गिरीश कुमार, नेकराम, प्रेमवीर, राकेश दद्दा, पप्पू, विपिन कुमार, डॉ. हरीओम समेत आयोजकों को व्यवस्थाओं में सहयोग रहा।