{"_id":"68409e9bbb848496f703e07b","slug":"pramods-body-was-cremated-on-the-assurance-of-action-and-loan-waiver-badaun-news-c-123-1-sbly1018-140606-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार्रवाई व ऋण माफी के आश्वासन पर किया प्रमोद के शव का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार्रवाई व ऋण माफी के आश्वासन पर किया प्रमोद के शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
बिसौली में मृतक की पत्नी को समझातीं एसडीएम राशि कृष्णा व पुलिस। संवाद
बदायूं। दो दिन पहले युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया था। देर रात तक पुलिस समझाती रही पर परिजन नहीं माने। इस पर बुधवार की सुबह एसडीएम, सीओ व कई थानों की पुलिस व पीएसी गांव पहुंची। इस दौरान एसडीएम ने ऋण माफी व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन शांत हुए और नदी के किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मिठामई निवासी प्रमोद कुमार पर सोमवार रात करीब आठ बजे गांव के ही पांच लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। उसको गंभीर चोटें आईं थी। पुलिस ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। बाद में रात में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने घर के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया और पुलिस-प्रशासन से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही सीओ बिसौली सुनील कुमार, कोतवाल हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
परिवार के लोगों को समझाया लेकिन वे नहीं माने। पुलिस लौट आई। बुधवार की सुबह को एसडीएम राशि कृष्णा, सीओ सुनील कुमार, इस्लामनगर, फैजगंज, वजीरगंज व बिसौली पुलिस बल के साथ दो बटालियन पीएसी को लेकर गांव पहुंचे। गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया। आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन वे नहीं मिले।
इसके बाद एसडीएम ने पीड़ित परिवार से बात की। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने के साथ यह भी कहा कि अब पांच बच्चों का पालन-पोषण कौन करेगा। मृतक पर भूमि विकास बैंक का कर्जा भी है इसको लेकर भी परिवार परेशान है।
इस पर एसडीएम ने भूमि विकास का ऋण माफ कराने व आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिवार के लोग मान गए और शव का सोत नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर दिया। जिस पर पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली।