फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pradhan's husband beaten up in protest against complaint of CC road

Budaun News: सीसी रोड की शिकायत के विरोध में प्रधान के पति को पीटा

Thu, 24 Apr 2025 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband beaten up in protest against complaint of CC road
बदायूं। वजीरगंज पुलिस ने बगरैन गांव के प्रधान के पति को पीटने के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों ने प्रधान के पति के खिलाफ खराब गुणवत्ता की सीसी रोड डलवाने की शिकायत की थी। विरोध करने पर आरोपियों ने जांच करने पहुंची टीम के साथ ही प्रधान के पति को पीट दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।
विज्ञापन

गांव बगरैन निवासी प्रधान के पति गुलाब नवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने गांव में सीसी रोड डलवाई थी। उसकी शिकायत गांव के ही यासीन ने अधिकारियों से की थी। शिकायत में बताया था कि सीसी रोड का निर्माण खराब गुणवत्ता से किया गया है। इसकी जांच के लिए 19 अप्रैल की शाम साढ़े तीन बजे जेई प्रदीप कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे थे। इसी बीच यासीन, आरिफ व जाविद मौके पर आ गए। सभी ने उनसे गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा होने पर गांव के लोग आ गए। उन्होंने उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। प्रधान के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed