फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pradhan's husband and father-in-law beat her for stopping her from making a video of MDM

Budaun News: एमडीएम का वीडियो बनाने से रोका, प्रधान के पति व ससुर ने पीटा

Wed, 16 Apr 2025 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's husband and father-in-law beat her for stopping her from making a video of MDM
सहसवान कोतवाली में प्रधानाध्यापक के साथ हुई मारपीट को लेकर विरोध जताते शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष
सहसवान। संविलियन विद्यालय अल्लीपुर में मिड-डे मील खा रहे बच्चों का वीडियो बनाने रहे प्रधान के पति व उसके ससुर को प्रधानाध्यापक ने रोका। इससे आक्रोशित उन लोगों ने प्रधानाध्यापक की पिटाई कर दी। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान के पति व ससुर के खिलाफ मारपीट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना के बाद शिक्षक संगठनों में आक्रोश है। सहसवान तहसील के गांव अल्लीपुर संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक नीरज चांडक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को बच्चों के लिए मिड-डे मील खिलाते समय प्रधान के ससुर कप्तान सिंह और उनका बेटा विनोद अपने कुछ साथियों को लेकर स्कूल में आ गए। मिड-डे मिल खा रहे बच्चों की वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने को रोका तो कप्तान सिंह व उनके बेटे विनोद ने प्रधानाध्यापक को पकड़ कर जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद लात घूंसे से पीट दिया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एकत्र हो गए। उन्होंने प्रधानाध्यापक को बमुश्किल बचाया। इसके बाद आरोपी गाली गलौज करते हुए जेब में रखे कुछ रुपये निकालकर ले गए। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि ग्राम प्रधान के ससुर और पति आए दिन मिड डे-मील को लेकर दबाव बनाते हैं। इन लोगों ने कई बार विभाग को शिकायतें की गई, लेकिन अब तक कोई कमी नहीं निकली। इसके बाद भी उन्हें बेवजह परेशान किया जाता है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापक की तहरीर पर प्रधान के पति विनोद व ससुर कप्तान सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed