फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Pradeep Jain filed a complaint against the directors, two houses were sold fraudulently

Budaun News: प्रदीप जैन ने निदेशकों के खिलाफ दी तहरीर, धोखाधड़ी कर बेचे थे दो मकान

Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Jain filed a complaint against the directors, two houses were sold fraudulently
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों व उनके परिवार ने प्रापर्टी डीलर प्रदीप जैन को धोखा देकर शहर की दो संपत्तियां बेच दीं। प्रदीप ने एसएसपी को डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर को पुलिस ने विवेचना में शामिल किया है।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड निवासी प्रदीप कुमार जैन ने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि जिला बरेली के मोहल्ला कटरा चांद खां निवासी श्रीकांत, अपने भाई राशीकांत, सूर्यकांत उनके पास आए। उन्होंने बदायूं शहर में कुछ परिवार की संपत्तियों को बेचने की बात कही। कहा कि जमीनों पर कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

प्रदीप को बताया कि जमीन के बाकी हिस्सेदार बरेली व अन्य जगहों पर रहते हैं। वह भी अपना हिस्सा बेचना चाहते हैं। भरोसा दिलवाने के लिए माया देवी पत्नी नारायण सिंह, रीता देवी पत्नी हजारीलाल, पद्मारानी पत्नी नरेंद्र पाल, वंदना पत्नी सुरेंद्र, नीरज पत्नी नारायण सिंह से फोन पर बात करवाकर एक पावर ऑफ एटार्नी दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बातों पर भरोसा कर प्रदीप ने एसकेएमएस ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर मोहल्ला नहर खां सराय में 83.31 वर्ग मीटर मकान 17.80 लाख रुपये देकर श्रीकांत से ले लिया। बैनामा कराने के बाद जब प्रदीप मकान में कब्जा लेने गया तो वहां प्रेमा देवी का कब्जा था। प्रेमा देवी ने बताया कि श्रीकांत ने उन्हें 25 सितंबर 2019 को कब्जा दिया है।
इसी तरह मोहल्ला नहर खां सराय शेखपुर रोड में 205.4 वर्ग मीटर जमीन का 76.20 लाख रुपये में तय हुआ। प्रदीप ने इस जमीन को तीन बैनामों के माध्यम से खरीदा। सभी हिस्सेदारों की ओर से बैनामे श्रीकांत ने किए थे। प्रार्थी को बाद में पता चला कि यह संपत्ति सीतारामजी महाराज और शिवजी महाराज के नाम पर है। इसमें श्रीकांत का नाम एहतमाम के रूप के दर्ज है। यह संपत्ति विवादित है।
इसके बाद प्रदीप को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने श्रीकांत, सूर्यकांत व अन्य लोगों से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इस पर प्रदीप ने चेक से हुए भुगतान को रुकवा दिया। इसके बाद प्रदीप ने रुपये वापस मांगने के लिए कोर्ट से नोटिस भी भिजवाया, लेकिन उसका जवाब नहीं मिला।

प्रदीप ने शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि उन्हें जानकारी हुई कि श्रीकांत, शशिकांत व अन्य लोग अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के माध्यम से जमाकर्ताओं के रुपये लेकर भाग गए हैं। अब प्रदीप ने एसएसपी को डाक के माध्यम से शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी डॉ.बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि अभी मेरे पास कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed