बदायूं। मोहल्ला टिकटगंज में लंबे समय से गंदगी की भरमार है। यहां की मुख्य सड़क से लेकर पुलिया तक टूटी है। वहीं नाले व नालियां भी चोक हैं। इससे गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही। बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने हाथों में चुनाव बहिष्कार के बैनर लेकर नारेबाजी की।
अभिषेक सक्सेना के नेतृत्व में टिकटगंज के निवासियों ने हाथों में बैनर लेकर चुनाव बहिष्कार के नारे लगाए। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया तो 14 फरवरी को वोट डालने नहीं जाएंगे। इस मौके पर अतुलानंद पांडेय, सत्यम भारद्वाज, अंकित पांडे, स्वप्निल पांडे, ओम सरन भारद्वाज, जतिन भारद्वाज, ठाकुर रविंद्र सिंह, दीप प्रताप सिंह, राजा पांडे, यश पांडे, अजय पांडे, सौरभ रस्तोगी, सुमित रस्तोगी, विक्रांत राम भरोसे, शिवांग मिश्रा शामिल रहे। संवाद