फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   pradarshan

सड़क नहीं तो वोट नहीं, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Mon, 10 Jan 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
pradarshan
रायपुर धीरपुर-गढ़ाह रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। कई साल से खराब पड़ी सड़क से परेशानी झेल रहे ग्रामीणों का रविवार सुबह गुस्सा फूट पड़ा। गढ़ाह गांव के तमाम लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया और सड़क बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोग लाउडस्पीकर लगाकर सड़क बनवाने की मांग करते रहे। इस दौरान कोई पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

रविवार सुबह गढ़ाह गांव के तमाम लोगों ने रायपुर धीरपुर-गढ़ाह रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लगाकर जाम लगा दिया। उन्होंने सड़क बदहाली को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क करीब 20 साल से खराब पड़ा है। अब सिर्फ इस पर पत्थर ही रह गए हैं। बाकी सड़क के नाम पर कुछ नहीं बचा है। इससे ग्रामीण लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। इस समय सड़क पर जलभराव है। इससे लोगों को पैदल निकलना तक दूभर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले सात जनवरी को भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने इस रोड का शिलान्यास किया था। यह ढाई किमी का रोड है लेकिन बताया जा रहा है कि केवल डेढ़ किमी ही सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे ग्रामीणों का भला नहीं होगा। पूर्व प्रधान गिरीशपाल ने कहा कि उनके गांव के नजदीक एक पुल है। अगर रायपुर धीरपुर से लेकर पुल तक भी सड़क बनाई जाए तो भी ग्रामीणों का कुछ भला हो जाएगा। उनके अलावा तमाम ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव तक अगर सड़क नहीं पड़ेगी तो वह वोट नहीं देंगे। यह प्रदर्शन शाम पांच बजे तक चला, फिर ग्रामीण अपने घरों को चले गए। इस दौरान कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में ग्रामीण अपने-अपने घर रवाना हो गए। मौके पर प्रधान भगवान सिंह, अरविंद, ओमवीर, ब्रजेश, मोरपाल, ओमपाल और राजकुमार सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के धरना प्रदर्शन के दौरान गनीमत ये रही कि सड़क पर वाहनों की लाइन नहीं लगी। लोग खेतों से होकर आते-जाते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed