फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   power supply according to roster

Budaun News: रोस्टर के अनुसार हो विद्युत आपूर्ति

Thu, 03 Aug 2023 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
power supply according to roster
कलक्ट्रेट में विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम व दातागंज विधायक।
दातागंज में व्यवस्था में सुधार के लिए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। विधानसभा क्षेत्र दातागंज में विद्युत व्यवस्था में सुधार के दृष्टिगत एक बैठक का आयोजन कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में किया गया। विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था में अपेक्षित सुधार करें। कहा कि जो भी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक प्रकार से नहीं कर रहे हैं उनको चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
बुधवार को आयोजित बैठक में विधायक ने कहा कि विद्युत व्यवस्था में भी अपेक्षित सुधार के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। कई नए उपकेंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में अधिकारी भी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। डीएम मनोज कुमार ने विभाग के अधिकारियों से कहा कि खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल सही कराएं तथा अपने-अपने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को रोस्टर के अनुसार सप्लाई कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

जहां भी विद्युत व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है, उसको तत्काल पूर्ण कराया जाए। किस क्षेत्र में कितने-कितने बिजली के नए कनेक्शन तथा ट्यूबवेल के कनेक्शन दिए गए हैं उसकी सूची भी उपलब्ध कराई जाए। डीएम ने लाइन लॉस को कम करने के निर्देश भी विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता आरएन वर्मा, एसडीओ दातागंज, एसडीओ बिल्सी समेत कई अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed