फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Power Hitters beat Super Indian by 16 runs

Budaun News: पावर हिटर ने सुपर इंडियन को 16 रनों से हराया

Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Power Hitters beat Super Indian by 16 runs
गोपाल को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को बेहटा पावर हिटर और बेहटा सुपर इंडियन टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें बेहटा पावर हिटर ने सुपर इंडियन को 16 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

सुपर इंडियन के कप्तान रामकिशन ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पावर हिटर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए। इसमें महेश ने 40, संजय ने 23, राहुल ने 15, गोपाल ने 28 रनों का योगदान दिया। सुपर इंडियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अनुभव ने तीन, शिवम ने एक, तिलक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद 139 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बेहटा सुपर इंडियन निर्धारित 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 122 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। सुपर इंडियन की ओर से रामकिशन ने 50, गौरव ने 46, अनुभव ने आठ रन बनाए। पावर हिटर की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजीव और गोपाल ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार बेहटा पावर हिटर टीम को 16 रनों से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटा पावर हिटर की ओर से गोपाल को 28 रन बनाने और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, सुरेंद्र पाठक, प्रेमपाल शाक्य, सुमित गुप्ता, अंकित गोस्वामी, संदीप पुरी, उमाकांत पुरी, नीरेश, जयप्रकाश शाक्य, धीरेंद्र शाक्य, पंकज, जय कृष्ण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed