फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   powar, accident

हाईटेंशन लाइन के करंट से संविदा लाइनमैन की मौत

Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
powar, accident
कादरचौक/उझानी (बदायूं)। उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सकरी जंगल में सोमवार देर शाम लाइन ठीक करते वक्त हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत हो गई। उसके शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम नारायन नगला निवासी चरन सिंह (30) पुत्र डालचंद विद्युत उपकेंद्र असरासी पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। बताते हैं कि सोमवार देर रात उसे सूचना मिली थी कि उझानी कोतवाली क्षेत्र के सकरी जंगल में लाइन खराब हो गई है। जिस पर लाइनमैन शटडाउन लेकर लाइन ठीक करने गया था। लाइनमैन जब पोल पर चढ़ कर लाइन ठीक कर रहा था। उसी वक्त अचानक लाइन में करंट आ गया, जिससे लाइनमैन की वहीं झुलसकर मौत हो गई। जब ये खबर परिवार वालों को मिली तो उसके घर में कोहराम मच गया। परिवार वाले रोते-बिलखते बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सुबह उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed