फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Postmortem of nursing student confirms death by hanging

Budaun News: नर्सिंग की छात्रा का हुआ पोस्टमार्टम, हैंगिंग से मौत की पुष्टि

Sun, 05 Oct 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Postmortem of nursing student confirms death by hanging
वजीरगंज (बदायूं)। नर्सिंग की छात्रा ने बहन के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार के लोग शव लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

गोरखपुर की रहने वाली नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा ईशा का शव शुक्रवार को सीएचसी वजीरगंज परिसर में बने आवास में मिला था। वह बरेली से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसकी बड़ी बहन रितू नर्स है और सीएचसी वजीरगंज में तैनात है। एक पखवाड़े पहले ही ईशा अपनी बहन रितु के पास वजीरगंज आई थी। शुक्रवार को रितू अपने मंगेतर के साथ बदायूं किसी काम से गई थी। दोपहर करीब दो बजे उसकी बहन ईशा का शव कमरे में लगे पंखे के सहारे लटका हुआ आसपास के लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। शनिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। शव लेकर परिवार के लोग गोरखपुर को रवाना हो गए। रितू के माता-पिता अरुणाचल प्रदेश के कटसान में रहकर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा ने आत्महत्या की है। आत्महत्या की वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है। अभी परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed