फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   poltical

कार्रवाई की मांग को लेकर अनशन पर बैठे कांग्रेसी, आश्वासन मिलने पर हटे

Thu, 10 Oct 2019 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
poltical
बदायूं। बकायेदार ब्रजपाल की मौत के मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसी बुधवार को आमरण अनशन पर बैठ गए। कुछ समय बाद पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आबिद रजा व नगर मजिस्ट्रेट केके अवस्थी ने वहां पहुंचकर कांग्रेसजनों का अनशन जूस पिलाकर तुड़वा दिया। इस अवसर पर आबिद रजा ने कहा कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बृजपाल को इंसाफ दिलाएंगे एवं जांच कर दोषियों को सजा जरूर दिलाएंगे। इस कारण पूर्व महासचिव को अनशन तोड़ने को कहा गया है। अगर इस प्रकरण में जांच सही ढंग से नही होती है तो इससे बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर सुरेश राठौर, इखलास गद्दी, गौरव सिंह राठौर, सोमेंद्र यादव, वफ़ाती मियां, पुनीत ठाकुर, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदायूं। लोकतांत्रिक जनता दल पार्टी के नेता एस कुमार बुधवार को गांव जरीफनगर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतक बृजपाल के परिजन से मुलाकात कर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी संतोष यादव भी थे। लोजद नेता एस कुमार ने मृतक बृजपाल के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। सरकार से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान ममनेश कुमार, जितेंद्र यादव व अन्य स्थानीय नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed