{"_id":"5d8bb4828ebc3e93da7880de","slug":"poltical-badaun-news-bly377691554","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने दो करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने दो करोड़ के विकास कार्यों का किया शिलान्यास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कुंवरगांव नगर पंचायत में दो करोड़ से ज्यादा बजट के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कुंवरगांव को आदर्श नगर पंचायत बनाने की बात दोहराई और स्वच्छता पर जोर दिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विकास है। भ्रष्टाचार कतई नहीं होने दिया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अब तक सिर्फ कुंवरगांव में ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 450 आवासों का निर्माण हो चुका है। घर-घर रसोई गैस, विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। आजादी के बाद पहली बार घर-घर शौचालय का सपना पूरा हुआ है। इस मौके पर चेयरमैन पति संजय गुप्ता, भूपेंद्र सिंह टिंकू, गुड्डू गुप्ता, राम शर्मा, अजय सक्सेना, अवनीश शर्मा आदि रहे।