फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपाइयों का मौन जलूस

Mon, 15 Aug 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
political
भाजपाइयों ने शहर में मौन यात्रा निकाली। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपाइयों के संगठनात्मक 30 मंडल की ओर से मौन जुलूस निकाले गए। शहर के सिविल लाइंस मंडल में गन्ना विकास के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार मौन जुलूस में शामिल हुए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा यही वह दिन था जब देश का विभाजन हुआ। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि कहने को यह एक देश का बंटवारा था, लेकिन दरअसल यह दिलों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, शैलेंद्र मोहन शर्मा, जितेंद्र साहू, सुखदेव, सीमा राठौर नरेंद्र दुआ, अशोक खुराना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने बदायूं नगर, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने बिसौली, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने उझानी, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने समरेर, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने आसफपुर, एमएलसी वागीश पाठक ने मुड़िया, प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने बिल्सी, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक ने सहसवान, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने ककराला, पूर्व विधायक सिनोद शाक्य ने उघैती, पूर्व एमएलसी जितेेंद्र यादव ने नाधा, पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने इस्लामनगर, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने दातागंज, शैलेश पाठक ने डहरपुर, मनोज कृष्ण गुप्ता ने जगत, राणाप्रताप सिंह ने उसावां, सुधीर श्रीवास्तव ने कुंवरगांव, शारदाकांत शर्मा ने अलापुर, अरुण प्रकाश ने कछला, एमपी सिंह राजपूत ने शेखूपुर, वीरेंद्र राजपूत ने कादरचौक, सुभाष गुप्ता ने दहगवां, दुर्गेश वार्ष्णेय ने बगरैन, भगवान सिंह मौर्य ने म्याऊं, केशव चौहान ने मुजरिया और आशीष शाक्य ने सतेती में मौन जुलूस का नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वजीरगंज। आरएसएस व भाजपाइयों ने मौन जुलूस निकाला। इस मौके पर मुरली मनोहर गुप्ता, पवन कुमार वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, राजीव कुमार जैकी, संदीप मिश्र, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने नाधा में समर्थकों के साथ मौन जूलूस निकाला। इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे।
दातागंज। समरेर में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने समर्थकों के साथ मौन जुलूस निकाला।
ककराला। मदरसा शमीमा खातून की प्रबंधक गुलरेज बेगम ने विधायक धर्मेंद्र शाक्य के नेतृत्व में मौन जुलूस निकाला। इस मौके पर उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह, धर्म सिंह शाक्य, आकाश मिश्रा, सोनी जरगाम ,शनवाज खान आदि रहे।
बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. वसुधा श्रीवास्तव के निर्देश पर एक मौन रैली व ऑनलाइन माध्यम द्वारा गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर डॉ.धीरज कुमार सिंह, डॉ.पंकज कुमार सिंह, आराधना वर्मा मौजूद रही।
कादरचौक। ब्लॉक परिसर से विभाजन दिवस मौन यात्रा निकाली। जो गांव में घूमते हुए ब्लॉक पर संपन्न हुई। इस मौके पर सेवाराम कश्यप, योगेश मौर्य, महावीर राठौर, राकेश माहेश्वरी, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-
फोटो-15, 52
छात्रों और स्टाफ ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
बदायूं। भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिलेभर के स्कूलों में गोष्ठी, प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं के बारे में विस्तार से इसके बारे में जानकारी दी।

राजकीय महाविद्यालय में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राजधारी यादव, डॉ. सतीश सिंह यादव, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे। दमयंती राज आनंद राजकीय महाविद्यालय बिसौली में काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई, साथ ही ऑनलाइन गोष्ठी आयोजित कर भाषण प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रेष्ठ शर्मा, दूसरे स्थान पर वैभव देओल, तीसरे स्थान पर सौरभ पाराशरी रहे। काव्य पाठ प्रतियोगिता में पहले स्थान पर श्रेष्ठ शर्मा, दूसरे स्थान पर सौरव, तीसरे स्थान पर वैभव रहे। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. सपना भारती, डॉ. पारुल रस्तोगी, डॉ. सीमा रानी, डॉ. राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। जीटीआई में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। बालिका वर्ग की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में केमिकल इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष की प्रियांशी ने प्रथम, केमिकल इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष की रोशनी ने द्वितीय व केमिकल टैक्नोलॉजी (रबर एंड प्लास्टिक) तृतीय वर्ष की नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की ही बैडमिंटन प्रतियोगिता में केमिकल टैक्नोलॉजी (फर्टिलाइजर) की द्वितीय वर्ष की वर्षा मिश्रा विजेता व केमिकल टैक्नोलॉजी (रबर एंड प्लास्टिक) तृतीय वर्ष की छात्रा पायल सक्सेना उपविजेता रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव, एसके आजाद, एसपी पाल, मनोज कुमार अग्रवाल, आरती तिवारी आदि मौजूद रही। इधर बीआईएमटी में ऑनलाइन सेमीनार हुआ। इसमें विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के बारे में बताया गया। साथ ही पौधरोपण किया। इस मौके पर निदेशक विकास आहूजा, अक्षज रस्तोगी, आशीष सिंघल, प्राचार्य डॉ. पी दास, मैनेजर सुरेंद्र नाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed