{"_id":"62acd7031180c5430717b91f","slug":"political-badaun-news-bly488620943","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों का धरना
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते कांग्रेसी।संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। ईडी की कार्रवाई और दिल्ली पुलिस की कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर पिटाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। हालांकि प्रस्तावित जगह पर पहुंचने से पहले ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन ले लिया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बिना सुबूत, बिना तथ्यों के निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाकर राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित होकर तलब किया और उनसे तीन दिन पूछताछ की। यही नहीं इस दौरान दिल्ली पुलिस ने जबरदस्ती कांग्रेस मुख्यालय में घुसकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा। जिसके विरोध में देश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है।
जिला महासचिव रामरतन पटेल ने कहा कि जिले में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन अंबेडकर पार्क के निकट डीएम कार्यालय पर होना था, लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने कांग्रेस कार्यालय पर सभी को रोक लिया और वहां पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष ओमवीर सिंह, प्रदेश सचिव युवा ओमप्रकाश प्रजापति, सोशल मीडिया कांग्रेस आकाश पाठक, जिला प्रवक्ता अनिल उपाध्याय, जिला सचिव हाजी नुसरत अली, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष गायत्री देवी, सुनील कश्यप, रामपाल शाक्य, ओमेंद्र सिंह मौजूद रहे।