फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

महिलाएं गीत गाते, ढोलक बजाते हुए जाएं वोट डालने

Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
political
दहेमी में ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित करतीं डीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। स्वीप कार्यक्रम के तहत ब्लॉक सालारपुर के ग्राम दहेमी व मोगर में शुक्रवार को डीएम दीपा रंजन ने एसएसपी डॉ. ओपी सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को मतदान के लाभ बताए। कहा कि मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग आवश्यक करें ताकि वे एक ऐसे उम्मीदवार का चयन कर सकें, जिसे वे पसंद करते हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी ग्रामीण विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। जिस प्रकार ग्रामीण प्रधान को चुनने में अपनी भागीदारी निभाते हैं, उसी प्रकार अन्य चुनावों में भी अपनी भागीदारी निभाएं। वहीं स्वयं सहायता समूह की सदस्य मिथलेश, पारुल, शीला व मीरा ने डीएम को मतदान से संबंधित गीत सुनाया। इसको लेकर डीएम ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी प्रकार के गीतों को गाते और ढोलक बजाते वोट डालने आएं।
विज्ञापन

सीडीओ ऋषिराज ने कहा कि गांव के बहुत सारे काम ऐसे होते हैं, जिन्हें ग्राम प्रधान नहीं बल्कि विधायक और सांसद कराते हैं, इसलिए गांव के विकास के लिए विधानसभा चुनाव में भी उसी उत्साह के साथ वोट डालने पहुंचें। विधानसभा में जाकर आपकी समस्याओं को विधायक ही उठाएंगे, इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने कहा आज ही संकल्प लें कि चाहे चुनाव के दिन कितना भी समय क्यों न लगे वोट डालकर ही घर जाएंगे। घर की महिलाएं सुबह सबसे पहले वोट डालें, उसके बाद आकर खाना बनाएं। घर की महिलाओं को पहले स्वयं निकलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिकारियों ने सालारपुर ब्लॉक में पंचायत सहायक, कोटेदार, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि ज्यादा से ज्यादा परिवारों को मतदान के लिए लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed