फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political

आधी आबादी ने कहा- महंगाई दूर हो, रोजगार भी मिले

Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
political
बिल्सी। जैसे-जैसे वोट डालने का समय नजदीक आता जा रहा है चुनावी सरगर्मियां बढ़ती जा रहीं हैं। ऐसे में आधी आबादी का कहना है कि इस चुनाव में वे उसी प्रत्याशी को वोट देंगी जो महिला हितों को ध्यान में रखकर क्षेत्र में काम करे। महिलाओं का कहना है कि महंगाई दूर हो साथ ही रोजगार भी मिले।
विज्ञापन

-
समाज के सभी लोग नारी को शक्ति स्वरूपा कहते हैं। इसके बावजूद नारी सुरक्षित नहीं है। इसके लिए समाज भी कहीं न कहीं दोषी है। आज इंटरनेट और मोबाइल की आभासी दुनिया से बाहर निकलने की जरूरत है। पुरुष, नारी को और नारी, पुरुष को सम्मान की दृष्टि से देखे। महिलाओं को बराबर सम्मान देने के लिए अब राजनीतिक दलों को भी सोचना होगा तभी उन्हें समाज में हर क्षेत्र में बराबर का हिस्सा मिल सकेगा।
विज्ञापन

-ममता शर्मा
-
बिल्सी क्षेत्र में छात्राओं के लिए शिक्षा के पर्याप्त साधन आज भी नहीं है। इसके कारण साधन विहीन और गरीब छात्राएं शिक्षा से वंचित रह जाती हैं। इसलिए इस बार जो भी विधायक बने उसे छात्राओं की शिक्षा के लिए प्रबल पहल करनी होगी तभी क्षेत्र में महिलाओं का स्तर ऊपर उठ सकेगा। क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाता है। इस बार महिलाएं उसी प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुनेंगी जो क्षेत्र में छात्राओं को शिक्षा के बेहतर साधन उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संगीता शाक्य
-
क्षेत्र के विकास के साथ-साथ महिलाओं को रोजगार के क्षेत्र में आगे लाने के लिए जागरूक होना होगा। आज पुरुषों की तुलना में महिलाएं सरकारी नौकरी में काफी कम है। इसका मुख्य कारण महिलाओं का राजनीतिक क्षेत्र में कम होना है। सरकार की ओर से जो भी योजनाएं बनती हैं उनमें पुरुषों की प्राथमिकता दी जाती है। इसलिए महिलाओं को उस प्रत्याशी को चुनना चाहिए जो उनके लिए समानता के अधिकार की बात करता हो।

- सपना पाल
-
अच्छी शिक्षा होगी और रोजगार के साधन होंगे तभी विकास संभव है। अन्यथा वादे और दावे वाली सरकार से हम सभी का भविष्य अंधकारमय ही नजर आएगा। इस चुनाव में सभी को रोजगार को अहम मुद्दा बनाना होगा। साफ छवि वाले नेता को ही सदन में भेजने के लिए महिलाओं को इस बार अपनी अहम भूमिका निभानी होगी। पांच साल का समय काफी लंबा होता है। इसलिए महिलाओं को रोजगार के लिए आज से पहल शुरू करनी होगी। इससे महिलाएं सशक्त भी बन सकेंगी।
- ज्योति जैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed