{"_id":"61c0c780900a5a3c0336ce45","slug":"political-badaun-news-bly469903324","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने हक के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ रही है महिला शक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपने हक के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ रही है महिला शक्ति
विज्ञापन
कांग्रेसियों द्वारा रैली निकाली गई। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर विधानसभा स्तरीय महिला शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में महिलाओं ने कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह व महिला कांग्रेस जिला अध्यक्षता सुनीता सिंह के नेतृत्व में नवादा से कलक्ट्रेट तक महिलाओं ने शक्ति पदयात्रा निकाली। जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि चुनाव में महिलाओं की रक्षा सुरक्षा करने का वादा कर भाजपा सत्ता में आई थी। पहले से ज्यादा महिलाओं के साथ शोषण हो रहा है। हमारी नेता प्रियंका गांधी ने यह जिम्मा उठाया है कि वह नारी शक्ति को उनके अधिकार दिलाकर रहेगी। इसलिए कांग्रेस पार्टी ने पहली बार महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी किया है जिसमे वह एक वादा तो अपना चुनाव से पहले ही पूरा कर चुकी है जिसके तहत महिलाओं को चालीस फीसदी टिकट दिए जाएंगे।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि आज कांग्रेस के साथ महिलाएं बहुत तेजी से जुड़ रही हैं। आज सैकड़ों महिलाओं ने नारी शक्ति पद यात्रा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला महासचिव राम रतन पटेल, जिला मीडिया इंचार्ज अरबाज रजी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष सुशिला कोरी, रजनी सिंह, प्रति, नीलम सिंह, स्वाति सिंह, मुबीना खातून, वंदना शर्मा, कांति, सुमन कश्यप आदि महिलाओं ने हिस्सा लिया। संवाद