{"_id":"5d98ea6e8ebc3e93df4240a6","slug":"political-badaun-news-bly379002675","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक वर्ग से मिलकर योजनाओं की दी जा रही जानकारी: संघमित्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक वर्ग से मिलकर योजनाओं की दी जा रही जानकारी: संघमित्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लोकसभा की गांधी संकल्प पदयात्रा गांव भरकुईया से प्रारंभ होकर बरामयखेड़ा, पुसगवां होते हुए रसौली में समाप्त हुई। गांव में बूथ के कार्यकर्ताओं और जनता ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। इस अवसर पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा में निकाली जा रही है। पदयात्रा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग से मिलकर उनको केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और उनसे केंद्र सरकार के 100 दिन पूर्ण होने पर ऐतिहासिक फैसलों की चर्चा करना है।
जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य ने कहा कि गांधी संकल्प पदयात्रा ने जनयात्रा का रूप ले लिया है, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ता हुजूम बनाकर चल रहे हैं। इस यात्रा से जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनता के बीच में रह रहे हैं और कार्य कर रहे हैं। बिल्सी विधायक आर के शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए उनको जागरूक करने के लिए यह पदयात्रा संदेश दे रही है। इस अवसर पर अशोक भारती, धीरज सक्सेना, सीमा राठौर, गिरीश पाल सिंह, सर्वेश शाक्य, मुकेश पटेल, अवनीश सिसोदिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।