फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

बसपा के पांच, आप के तीन, भाजपा के एक प्रत्याशी समेत 24 ने कराया नामांकन

Fri, 28 Jan 2022 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
political,badaun,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
नामांकन कराने जाते आम आदमी पार्टी के धीरपाल कश्यप। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नामांकन के अंतिम दिन से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को बसपा के पांच, आम आदमी पार्टी के तीन और भाजपा के एक प्रत्याशी समेत 24 लोगों ने नामांकन कराया। राजनीतिक दलों की बात करें तो अब सपा और बसपा के एक-एक, कांग्रेस के पांच प्रत्याशियों के नामांकन बाकी हैं। शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन है। बृहस्पतिवार को दिन भर कलक्ट्रेट परिसर के आस-पास भीड़-भाड़ रही। इस दौरान कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाजपा के बिसौली से प्रत्याशी कुशाग्र सागर ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सांसद संघमित्रा मौर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। बसपा के शहर सीट से राजेश कुमार सिंह, शेखूपुर सीट से मुस्लिम खां, सहसवान से मुशर्रत अली बिट्टन, दातागंज से राजीव गुप्ता और बिल्सी विधानसभा सीट से ममता शाक्य ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम, नीरज समेत कई बसपा नेता रहे।
विज्ञापन

आप के शहर सीट से रितेश कुमार, शेखूपुर सीट से रियासत अली और दातागंज सीट से धीरपाल कश्यप ने नामांकन कराया।
बिसौली से संयुक्त समाजवादी दल से हरि प्रकाश आर्य, जनसेवा सहायक पार्टी से शेर सिंह, बिल्सी से राष्ट्रीय शोषित पार्टी के किशोर कुमार, जनसत्ता लोकतांत्रिक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, निर्दलीय राजू, शहर विधानसभा सीट से वंचित समाज पार्टी के उस्मान गद्दी, शेखूपुर से जनसेवा सहायक पार्टी के मोहर सिंह, दातागंज से निर्दलीय रूप में अतेंद्र विक्रम सिंह, तारिक अली, राजीव पाल, विकासशील इंसाफ पार्टी के ओमवीर, राष्ट्र उदय पार्टी से मुन्ना, लोकबंधु पार्टी से अयूब खां ने समेत 24 लोगों ने नामांकन कराया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर और आस-पास के इलाके में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नामांकन दाखिल करने आए और पार्टी का नाम ही भूल गए
बदायूं। बिसौली विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने आए जन सेवा सहायक पार्टी के शेर सिंह पार्टी का नाम ही भूल गए। कलक्ट्रेट परिसर में शेर सिंह जब अपने प्रस्तावकों के साथ प्रवेश कर रहे थे इसी दौरान उनसे मीडिया कर्मियों ने पार्टी का नाम पूछा। वह पार्टी का नाम नहीं बता सके तभी साथ में आए प्रस्तावकों ने बात को संभालते हुए पार्टी का नाम बताया। संवाद
-
आधार कार्ड ही भूल गया प्रत्याशी तो गेट पर रोका
बदायूं। कागजात पूरे न होने पर एक निर्दलीय प्रत्याशी को कलक्ट्रेट में प्रवेश के दौरान पुलिस ने रोक लिया। नामांकन के लिए मुख्य गेट से जब यह प्रत्याशी प्रवेश कर रहा था तभी पुलिस कर्मियों ने उससे आधार कार्ड दिखाने को कहा। प्रत्याशी के पास आधार कार्ड नहीं था। इसके बाद प्रत्याशी ने अपने सभी कागजात दिखाए। कागजात भी पूरे नहीं थे। बाद में प्रत्याशी से कागजात पूरे कराए। संवाद
-
मुस्लिम खां बोले-सपा कर रही मुसलमानों से धोखा
बदायूं। नामांकन कराने पहुंचे बसपा प्रत्याशी पूर्व विधायक मुस्लिम खां ने यहां सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुसलमानों के साथ धोखा करने के साथ उनको गुमराह कर वोट हासिल करती रही है। वह बोले कि सपा नेता उनको लगातार गुमराह करते रहे। सपा मुसलमानों का इस्तेमाल करती है। मुस्लिम खां 2007 में बसपा के टिकट पर चुनाव जीतकर उसहैत से विधायक चुने गए थे। 2012 में उसहैत सीट को शेखूपुर नाम दे दिया गया। इस बार बसपा ने मुस्लिम खां का टिकट काट दिया। इस पर मुस्लिम खां बसपा से बगावत कर पीस पार्टी से मैदान में उतरे और चुनाव हार गए। 2017 में वह चुनाव नहीं लड़े और सपा में शामिल हो गए। मुस्लिम खां ने शेखूपुर विधानसभा से सपा से टिकट की दावेदारी की थी। सपा ने जब शेखूपुर से हिमांशु यादव को प्रत्याशी घोषित कर दिया तो मुस्लिम खां सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए। बसपा ने उनको शेखूपुर सीट से प्रत्याशी बना दिया।
--
आबिद समेत 27 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
बदायूं। बृहस्पतिवार को 27 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। सबसे ज्यादा सात नामांकन पत्र बिसौली और सबसे कम दो नामांकन पत्र शेखूपुर विधानसभा के लिए खरीदे गए। बृहस्पतिवार को बिसौली सुरक्षित सीट से प्रज्ञा यशोदा, गौतम कुमार, शिवराज कुमार, सुरेंद्र सिंह, सहसवान सीट से सुधांशु नंदन, रवेंद्र वर्मा, रामवीर सिंह, दिनेश सिंह, राजवीर सिंह, बिल्सी से अशोक कुमार, मुन्नालाल, प्रदीप कुमार, अवधेश कुमार शाक्य, राजाराम, सुरभि चंदेल, ब्रजभूषण ने नामांकन पत्र खरीदे। शहर विधानससभा सीट के लिए रामफल शाक्य, दान सिंह लोधी, यासीन, आबिद, शेखूपुर से रवेंद्र सिंह, शाहिद अली, दातागंज तारिक अली, सुभाष चंद्र, सुरेंद्र कश्यप, अमर सिंह, निखिल यादव ने नामांकन पत्र खरीदे।
-
80 हजार का मोबाइल रखते हैं कुशाग्र, राजेश सिंह पर नकद 24.90 लाख
शहर, सहसवान और शेखूपुर के बसपा के प्रत्याशी भी करोड़पति
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बृहस्पतिवार को नामांकन कराने वाले बिसौली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर करोड़पति हैं। कुशाग्र सागर को महंगे मोबाइल का शौक है। उनके मोबाइल की कीमत 80 हजार रुपये है। पिस्टल भी रखते हैं।
कुशाग्र सागर के पास 61 और उनकी पत्नी के पास 13.42 लाख की चल संपत्ति है। दो करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति के स्वामी हैं। उनके पास 1.40 लाख नकद है। शेखूपुर से बसपा प्रत्याशी मुस्लिम खां भी करोड़पति हैं। उनके पास एक लाख पांच हजार कैश है। उनकी पत्नी के पास 50 हजार कैश है। उनके पास 1.50 करोड़ और पत्नी के पास 22.50 लाख की अन्य संपत्तियां हैं।

शहर सीट से बसपा प्रत्याशी राजेश कुमार सिंह के पास नकद 24.90 लाख हैं। उनके पास 2.16 करोड़ की अचल और 13.60 करोड़ की चल संपत्तियां हैं। सहसवान से बसपा प्रत्याशी मुशर्रत अली बिट्टन के पास 1.10 लाख उनकी पत्नी के पास 80 हजार कैश है। उनके पास 15.70, पत्नी के पास 48.21 लाख की अचल संपत्तियां हैं। बिट्टन के पास 5.48 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 16.50 लाख की अचल संपत्तियां हैं। संवाद

नामांकन दाखिल करने पहुंचीं बसपा की ममता शाक्य।

नामांकन दाखिल करने पहुंचीं बसपा की ममता शाक्य।- फोटो : BADAUN

रितेश कुमार।

रितेश कुमार।- फोटो : BADAUN

रियासत अली।

रियासत अली। - फोटो : BADAUN

नामांकन दाखिल करने पहुंचे बसपा के राजेश कुमार सिंह। संवाद

नामांकन दाखिल करने पहुंचे बसपा के राजेश कुमार सिंह। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन दाखिल करने पहुंचे बसपा के रचित गुप्ता। संवाद

नामांकन दाखिल करने पहुंचे बसपा के रचित गुप्ता। संवाद- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे मुशर्रत अली उर्फ हाजी बिट्टन। संवाद

नामांकन कराने पहुंचे मुशर्रत अली उर्फ हाजी बिट्टन। संवाद- फोटो : BADAUN

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ नामांकन कराने पहुंचे कुशाग्र सागर। ?

सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य और जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ नामांकन कराने पहुंचे कुशाग्र सागर। ?- फोटो : BADAUN

नामांकन कराने पहुंचे मुस्लिम खां। संवाद

नामांकन कराने पहुंचे मुस्लिम खां। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed