{"_id":"62375b82f063c908f01ae856","slug":"political-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4787890131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से कौन बनेगा मंत्री, अब तक नाम साफ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से कौन बनेगा मंत्री, अब तक नाम साफ नहीं
विज्ञापन
बदायूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लगातार दूसरी बार मंत्री मंडल के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले जिले में मंत्री पद को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। शहर विधायक महेश गुप्ता और दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के नामों की ज्यादा चर्चा है।
भाजपा ने 2017 के चुनाव में जिले की छह में से पांच विधानसभा सीटों पर कब्जा किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर विधायक महेश गुप्ता को मंत्रीमंडल में शामिल कर उनको नगर विकास राज्यमंत्री बनाया। इस बार भाजपा छह में से तीन सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी। शेखूपुर और बिसौली सीट पर भाजपा प्रत्याशी हार गए।
महेश गुप्ता और राजीव कुमार सिंह लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। बिल्सी सीट से हरीश शाक्य पहली बार विधायक चुने गए हैं। हरीश शाक्य की जीत भी बड़े अंतर से हुई है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि जिले को एक मंत्री पद मिल सकता है। लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए महेश गुप्ता या फिर राजीव कुमार सिंह को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है।
विज्ञापन
हालांकि, अभी पार्टी की ओर से किसी के नाम का संकेत नहीं दिया गया है। आला कमान के स्तर पर मंत्री मंडल को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। मंत्री पद की दौड़ में शामिल महेश गुप्ता और राजीव कुमार सिंह भी पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। सूत्रों का कहना है कि मंत्री मंडल में जिले से किसको शामिल किया जाएगा यह पार्टी की ओर से शपथ के एक या दो दिन पहले ही घोषणा की जाएगी। संवाद