{"_id":"62321659ff77d14c21466cbb","slug":"political-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly4784333141","type":"story","status":"publish","title_hn":"वागीश या शैलेश पाठक हो सकते हैं भाजपा से एमएलसी पद के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वागीश या शैलेश पाठक हो सकते हैं भाजपा से एमएलसी पद के प्रत्याशी
विज्ञापन
बदायूं। विधान परिषद चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गए हैं। ऐसे में भाजपा ने एमएलसी पद के प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए माथापच्ची शुरू कर दी है। भाजपा से यूं तो एमएलसी पद के लिए करीब 15 दावेदार हैं, लेकिन चर्चा है कि वागीश पाठक या डॉ. शैलेश पाठक को पार्टी प्रत्याशी बना सकती है।
भाजपा का जोर जिले में सामाजिक और जातीय समीकरणों को साधने पर है। विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने ब्राह्मण, वैश्य, क्षत्रिय वर्ग के साथ शेखूपुर सीट पर धर्मेंद्र शाक्य के रूप में पिछड़ा वर्ग को साधा था। बिसौली सुरक्षित सीट से कुशाग्र सागर को चुनाव लड़ाया था। शहर से महेश गुप्ता, दातागंज से राजीव कुमार सिंह, शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य, बिल्सी से आरके शर्मा, बिसौली से कुशाग्र सागर विधायक चुने गए। इस बार भी भाजपा ने इसी तरह से जातीय समीकरणों को साधा। शहर से महेश गुप्ता, दातागंज से राजीव कुमार सिंह, बिल्सी से हरीश शाक्य विधायक चुने गए। सहसवान सीट से डीके भारद्वाज, शेखूपुर से धर्मेंद्र शाक्य और बिसौली सुरक्षित सीट से कुशाग्र सागर इस बार चुनाव हार गए।
जिले के 15 ब्लॉक में भाजपा के ब्लॉक प्रमुख हैं। किसी भी ब्लॉक में ब्राह्मण ब्लॉक प्रमुख नहीं है। इसके अलावा जिले की सात नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में भी कोई ब्राह्मण चेयरमैन नहीं है। ऐसे में पार्टी ब्राह्मण वर्ग को साधने के लिए डॉ. शैलेश पाठक या वागीश पाठक को प्रत्याशी बना सकती है। जिले में एमएलसी सीट पर कभी भाजपा जीत दर्ज नहीं कर सकी है, लेकिन इस बार समीकरण भाजपा के पक्ष में ज्यादा नजर आ रहे हैं। इधर, सपा की ओर से भी एमएलसी प्रत्याशी के लिए माथापच्ची चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
--------------
एमएलसी बनने की दौड़ में कई नाम शामिल
भाजपा से एमएलसी पद के लिए डॉ. शैलेश पाठक, वागीश पाठक, निवर्तमान विधायक धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिपं अध्यक्ष पूनम यादव, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, डीसीबी चेयरमैन उमेश राठौर, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के भाई विनय कुमार सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना और सुशील कुमार सिंह ने भी दावेदारी की है। सभी दावेदार पार्टी से टिकट हासिल करने के लिए जोर आजमाइश भी कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सामाजिक समीकरण ब्राह्मण दावेदार के पक्ष में बन रहे हैं।
-
एमएलसी पद के प्रत्याशी के नाम पर पार्टी विचार कर रही है। जिसको भी पार्टी हाई कमान प्रत्याशी बनाएगा उसको सभी मिलकर चुनाव लड़ाएंगे और बड़े अंतर से जिता कर विधान परिषद पहुंचाएंगे। सामाजिक समीकरणों पर भी मंथन किया जा रहा है। अगले दो दिन में प्रत्याशी के नाम की घोषणा हो सकती है।
-राजीव गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष