फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

शेखूपुर के नरऊ में दो वोट पड़े, दातागंज के रुखाड़ा में 91.57 फीसदी मतदान

Fri, 18 Feb 2022 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
ककराला में वोट डालते मतदाता। संवाद (फाइल फोटो) - फोटो : BADAUN
बदायूं। सोमवार को मतदान के बाद बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दो-दो ऐसे मतदान केंद्रों के आंकड़े जारी किए हैं जहां सबसे कम और सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। शेखूपुर विधानसभा सीट के नरऊ में सबसे कम 0.22 और दातागंज क्षेत्र के बुधुआ रुखाड़ा में सबसे ज्यादा 91.57 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के छह विधानसभा सीटों पर चुनाव के लिए कुल 58.86 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। महिलाओं के मुकाबले मतदान में पुरुष आगे रहे। 2017 के चुनाव के मुकाबले मतदान में करीब एक फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी। पिछले चुनाव में मतदान का प्रतिशत 59.85 था। सबसे ज्यादा 60.09 फीसदी मतदान शेखूपुर सीट पर हुआ था। बिसौली सीट पर इस बार 59.26 प्रतिशत मतदान हुआ। 2017 में यहां भी 62.46 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस चुनाव में भी पुरुषों के मुकाबले महिलाएं वोट डालने के लिए घरों से कम निकलीं। जिले में कुल महिला मतदाताओं की संख्या 1105001 है। इनमें 649243 महिला मतदाताओं ने ही मतदान किया। इसका सीधा असर मतदान प्रतिशत पर रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों पर गौर करें तो बिसौली विधानसभा क्षेत्र के सैदपुर प्राथमिक स्कूल के कमरा नंबर एक के मतदान केंद्र में सबसे कम 28.21 और कैथोली मजरा सिद्धपुर में सबसे ज्यादा 90.13 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहसवान क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल राय बरौलिया के मतदान केंद्र 116 में सबसे कम 33.99 और मतदान केंद्र 231 प्राइमरी स्कूल दूधवा में सबसे ज्यादा 85.95 प्रतिशत मतदान हुआ।
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र नंबर 348 भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज कमरा नंबर पांच में सबसे कम 25.17 फीसदी और मतदान केंद्र 168 फतेहउल्लागंज में सबसे ज्यादा 86.60 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
बदायूं विधानसभा में राजकीय इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र नंबर 234 कमरा नंबर सात में सबसे कम 25.74 और मतदान केंद्र नंबर 393 प्राइमरी स्कूल रिजौली कमरा नंबर एक में सबसे ज्यादा 89.52 फीसदी मतदान हुआ।
दातागंज विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र नंबर 464 प्राइमरी स्कूल लीला नगला खेड़ा जलालपुर कमरा नंबर एक में सबसे कम 20.03 और मतदान केंद्र नंबर 370 प्राइमरी स्कूल बुधुआ रुखाड़ा में सबसे ज्यादा 91.57 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।

-
नरऊ के 916 मतदाताओं में सिर्फ दो ने मतदान किया
शेखूपुर विधानसभा सीट के गांव नरऊ में कु्ल 916 मतदाता हैं। यहां सिर्फ दो मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। गांव के लोगों ने समस्याओं समेत विभिन्न मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया था। अधिकारियों ने काफी मनाने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। गांव में 486 और 430 महिला मतदाता हैं। मतदान केंद्र नंबर 40 प्राइमरी स्कूल कक्ष संख्या एक में इन ग्रामीणों को मतदान करना था, लेकिन मतदान के बहिष्कार के कारण प्रशासन ने मनाकर सिर्फ दो लोगों से मतदान करा दिया। ये भी आंगनबाड़ी व सरकारी गतिविधियों से जुड़े मतदाता बताए जा रहे हैं। यहां का मतदान प्रतिशत सिर्फ 0.22 है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed