फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

जनता बनी जनार्दन, फैसला ईवीएम में सुरक्षित

Tue, 15 Feb 2022 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बिनावर में मतदान करने के लिए पहुंचे मतदाता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के चुनावी मैदान में छह सीटों पर उतरे 61 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला सोमवार को जनता जनार्दन ने कर दिया। इसे ईवीएम में ही सुरक्षित रख लिया गया। दस मार्च को पूरे प्रदेश के साथ यहां के प्रत्याशियों के लिए सुरक्षित फैसला सुनाया जाएगा. इससे पहले, फैसला लिखने के उत्साह में 59.43 फीसदी मतदाताओं ने ईवीएम पर अपनी पसंद का बटन दबाया।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव में शाम तक लंबी कतारें लगने के बाद भी सोमवार को 59.43 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले यह प्रतिशत कुछ कम है। पिछले चुनाव में 59.85 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था। सोमवार को 1734 मतदेय स्थलों के 2734 मतदान केंद्रों पर सुबह सात से शाम छह बजे तक कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान कराया गया। सबसे अधिक 61.30 प्रतिशत मतदान शेखूपुर और सबसे कम 57.20 प्रतिशत मतदान सहसवान सीट पर हुआ।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2017 के मुकाबले इस बार जिला मतदान में पिछड़ा गया। सुबह सात से नौ बजे तक मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। इन दो घंटों में जिले में 9.15 प्रतिशत ही वोट पड़े। इसके बाद मतदान की रफ्तार बढ़ी। जिले में कई स्थानों पर मतदान केंद्रों पर लाइनें नजर आई तो कई स्थानों पर गिने-चुने लोग ही दिखे। अगले दो घंटे में 11 बजे तक 21.74 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान दातागंज मतदान प्रतिशत में सबसे पिछड़ा रहा। कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी की वजह से भी मतदान प्रभावित हुआ। इसके साथ ही कई स्थानों पर बहिष्कार का भी मतदान प्रतिशत पर असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बजे तक जिले में 31.80 प्रतिशत मतदान हो गया। दोपहर के बाद मतदान की रफ्तार में इजाफा हुआ। शाम छह बजे तक छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 59.43 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। शहर के गिंदो देवी कॉलेज व इस्लामिया इंटर कॉलेज में ईवीएम खराब होने से मतदान कुछ हद तक प्रभावित हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed