{"_id":"6207cef10465d5774a5221cf","slug":"political-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly475263339","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले- भाजपा आई तो दो सौ रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल-डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले- भाजपा आई तो दो सौ रुपये लीटर मिलेगा पेट्रोल-डीजल
विज्ञापन
बदायूं में शनिवार को जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिले में दो जगह जनसभाएं करके जनता से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। शहर से सटे बहेड़ी और सहसवान विधानसभा क्षेत्र के इस्लामनगर में किसानों और नौजवानों को केंद्र में रखते हुए भाषण दिया। कहा कि दोबारा भाजपा सरकार आई तो पेट्रोल और डीजल भी दो सौ रुपये लीटर लेना पड़ेगा।
इस्लामनगर की सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का स्वागत पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व सलीम शेरवानी समेत स्थानीय नेताओं ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता कहते थे कि देश में यह व्यवस्था कर देंगे कि हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज में जाएंगे। इन्होंने तो पेट्रोल और डीजल सौ के पार करके गरीब से उसका हक ही छीन लिया। कहा कि अब पेट्रोल सौ के पार है, लोग बाइक से नहीं चल पा रहे। दोबारा भाजपा आई तो पेट्रोल और डीजल दो सौ के पार होगा।
कहा कि बाबा मुख्यमंत्री कह रहे थे कि गर्मी निकाल देंगे। पहले चरण की वोटिंग को देखकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता खुद ही ठंडे हो गए हैं। कहा कि बदायूं में बाबा सीएम आकर मेडिकल कॉलेज को भाजपा सरकार की सौगात बता गए। यह झूठों की पार्टी है। यहां के छोटे नेता छोटा झूठ तो बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं। दोनों सभाओं में भीड़ से पूछा कि क्या किसानों की आय दोगुनी हुई है या नहीं? लोगों ने नहीं में जवाब दिया
विज्ञापन
-
सौ यूनिट फ्री बिजली और मुफ्त सिंचाई का वादा
अखिलेश ने मुफ्त तीन सौ यूनिट बिजली का वादा करके लोगों को सपा से जोड़ने की कोशिश की तो किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई की बात कही। कहा कि शिक्षामित्रों, बीएड वालों व बीपीएड वालों को भाजपा सरकार ने नौकरी नहीं दी तो कई का हक छीन लिया। सपा सरकार आने पर इन्हें विधि के मुताबिक व्यवस्था करके नौकरी देने का काम किया जाएगा। सरकार आने पर पुलिस व अन्य क्षेत्र में भर्तियां खोलने की बात भी कही। सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी व पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत कई पूर्व विधायकों ने संबोधित किया।