फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

गंगा एक्सप्रेस-वे से बदायूं के नौजवानों और किसानों का भविष्य होगा उज्ज्वल

Wed, 09 Feb 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
प्रधानमंत्री के वर्चुअल जन चौपाल में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 30 स्थानों पर भाजपाइयों और समर्थको ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्चुअल रैली ‘जन चौपाल’ का लाइव प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। कहा कि अराजकता, परिवारवाद, माफियाराज से यूपी की जनता को राहत मिली है। बदायूं से निकलने वाले गंगा एक्सप्रेस वे, सोलर प्लांट से काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअल जन चौपाल में दातागंज के सोलर प्लांट का जिक्र करते हुए कहा कि बदायूं सोलर एनर्जी का हब बन रहा है। उन्होंने यूपी भाजपा के संकल्प पत्र को आने वाले समय का बहुत बड़ी कृषि व्यवस्था का रोडमैप बताया। मोदी ने कहा कि गुन्नौर औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है। संभल वालों की बहुत लंबे समय से मांग थी, जिसे भाजपा सरकार ने पूरा करते हुए वहां मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बदायूं, रामपुर, संभल के मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पांच साल पहले यूपी में अराजकता, परिवारवाद, माफिया राज, गुंडाराज, तुष्टिकरण हुआ करता था। अब यूपी में विकास की बात होती है। विकास कार्य बहुत तेज गति से हुए हैं। इन जिलों में महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलिंडर मिले हैं। यूपी में एक्सप्रेस-वे का जाल बिछ रहा है, गंगा एक्सप्रेस वे से बदायूं के नौजवानों, किसानों का भविष्य उज्ज्वल होगा। एक जिला एक उत्पाद से आने वाले समय में बहुत लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पांच साल में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। इसलिए उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। डबल इंजन की सरकार से यूपी की जनता बहुत खुश है और एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सिविल लाइंस के मिशन इंग्लिश स्कूल, प्रदेश मंत्री डीपी भारती बिल्सी, बिसौली से प्रत्याशी कुशाग्र सागर ने गांव दबतोरी, सहसवान से प्रत्याशी डीके भारद्वाज ने नूरपुर पिनौनी, बिल्सी से प्रत्याशी हरीश शाक्य ने गांव रिसौली, बदायूं सदर के प्रत्याशी महेश चंद्र गुप्ता ने फकीराबाद, शेखूपुर से प्रत्याशी धर्मेंद्र शाक्य ने कादरचौक, दातागंज से प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह ने शुक्र बाजार में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed