फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

कांग्रेस की शेखूपुर प्रत्याशी फरहा नईम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोईं

Fri, 28 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
बदायूं में पत्रकार वार्ता के दौरान रोतीं हुईं कांग्रेस प्रत्याशी फरहा नईम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कांग्रेस की शेखूपुर से प्रत्याशी बनाई गईं फरहा नईम ने कांग्रेस को जोर का झटका दिया है। उन्होंने नामांकन से पहले ही पत्रकार वार्ता करके अपना इस्तीफा देते हुए चुनाव न लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाने के साथ ही जिलाध्यक्ष पर तीखे आरोपों की बौछार की। इधर, जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के साथ ही पार्टी के दूसरे नेता आरोपों को निराधार बताने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने बदायूं जिले में बाकी बची चार सीटों पर टिकट घोषित कर दिए हैं। इनमें फरहा नईम को शेखूपुर सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। इन लोगों को शुक्रवार को नामांकन करना है। फरहा ने बृहस्पतिवार शाम प्रेसवार्ता कर पद से इस्तीफा देने के साथ ही चुनाव न लड़ने का एलान किया। कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि मेरा नाम जिले में कांग्रेस नेता के तौर पर बच्चा-बच्चा जानता है पर कांग्रेस संगठन ने मेरा काफी विरोध किया है। इसलिए मैं मीडिया के माध्यम से अपनी बात प्रियंका गांधी तक पहुंचाना चाहती हूं। मैंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है। मैं पार्टी का दिया यह सिंबल वापस दे रहीं हूं। फरहा ने जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि जिलाध्यक्ष महिला व मुस्लिम विरोधी मानसिकता रखते हैं। उन्होंने मेरा समय-समय पर अपमान किया है। वार्ता के दौरान फरहा फूट-फूटकर रोने लगीं। कहा कि जिलाध्यक्ष ने मेरे चरित्र पर अंगुली उठाई है। मेरे पति स्वर्गीय नईम के अच्छे काम को नहीं गिना गया और उन्हीं पर कीचड़ उछाला गया।
विज्ञापन

शेखूपुर क्षेत्र की जनता का शुक्रिया अदा करूंगी कि उसने मेरे अच्छे काम को प्रियंका जी तक पहुंचाया और मेरा टिकट मिलने का रास्ता साफ हुआ। हालांकि जब मैं ही इस पार्टी में सुरक्षित नहीं हूं तो जनता की सुरक्षा क्या कर सकूंगी। इसलिए मैं इस पार्टी और टिकट दोनों को छोड़ रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फरहा नईम ने शेखूपुर से आवेदन किया था। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। ऐन वक्त पर वह टिकट क्यों लौटा रही हैं, ये संदेह का विषय है। हो सकता है कि वह किसी दूसरी पार्टी या नेता के इशारे पर ऐसा कर रहीं हों। मेरे ऊपर जो आरोप लगा रहीं हैं, उनके पास इनकी सत्यता का कोई प्रमाण हो तो मीडिया या पार्टी को जरूर दें। मैं लखनऊ जा रहा हूं। प्रदेश नेतृत्व के सामने बात रखकर नए प्रत्याशी का चयन कराया जाएगा।
- ओमकार सिंह, जिलाध्यक्ष कांग्रेस

पत्रकारों से वार्ता करती फरहा नईम। संवाद

पत्रकारों से वार्ता करती फरहा नईम। संवाद - फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed