{"_id":"61e1aef03e0a7b6db909da95","slug":"political-badaun-145-vidhan-sabha-2022-bisauli-142-vidhan-sabha-2022-sahaswan-143-vidhan-sabha-2022-bilsi-144-vidhan-sabha-2022-shekhupur-146-vidhan-sabha-2022-dataganj-147-vidhan-sabha-2022-badaun-news-bly472535095","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में सिनोद को तवज्जो, भाजपा में बिल्सी से हरीश शाक्य का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में सिनोद को तवज्जो, भाजपा में बिल्सी से हरीश शाक्य का नाम
विज्ञापन
बदायूं। मंत्री पद और भाजपा से मंगलवार को इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को सपा का दामन थाम लिया। इसका असर भी जिले में दिखने लगा। एक ओर जहां भाजपा से हरीश शाक्य का नाम चर्चा में ऊपर आ गया तो दूसरी ओर सपा से पूर्व विधायक सिनोद शाक्य का नाम भी सुर्खियों में रहा।
सिनोद शाक्य दातागंज सीट से दो बार बसपा के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। पंचायत चुनाव के दौरान वह सपा में शामिल हो गए थे। सिनोद को स्वामी प्रसाद मौर्य का करीबी भी माना जाता है।
दरअसल, शुक्रवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लखनऊ में सपा कार्यालय पर भाजपा के बागी मंत्रियों और विधायकों को सपा की सदस्यता दिलाई। यहां दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य भी पहुंचे, यहां उन्हें तरजीह मिली। सिनोद शाक्य सपा से दातागंज सीट पर दावेदारी कर रहे हैं। दूसरी ओर शुक्रवार को दिन भर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा हरीश शाक्य का नाम भी चर्चा में रहा। चर्चा रही कि स्वामी प्रसाद मौर्य के जिले में असर को कम करने के लिए भाजपा ने बिल्सी सीट से हरीश शाक्य को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
मौर्य-शाक्य बिरादरी के मतदाताओं सबसे ज्यादा संख्या बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में है। इसके अलावा यह बिरादरी शेखूपुर, दातागंज सीटों पर भी निर्णायक भूमिका निभाती है। सपा या भाजपा की ओर से अधिकृत प्रत्याशी के नाम घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन हरीश शाक्य को बिल्सी से प्रत्याशी बनाया जाता है तो यहां तीनों प्रमुख दलों के प्रत्याशी एक ही बिरादरी के हो जाएंगे। बिल्सी सीट सपा-महान दल गठबंधन में महान दल के खाते में है। यहां से महान दल राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य के बेटे प्रकाश चंद्र मौर्य प्रत्याशी हैं।
बसपा ने ममता शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया है। सपा के पत्ते खुलने अभी बाकी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने भी हरीश शाक्य को टिकट की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है। कहा कि मीडिया के जरिये ही सुना है। हालांकि हरीश संगठन के व्यक्ति हैं, भाजपा संगठन के लोगों का सम्मान करने वाली पार्टी है।
--
2007 से 2017 तक विधायक रहे हैं सिनोद शाक्य
दातागंज विधानसभा सीट से सिनोद शाक्य 2007 और 2012 में दो बार विधायक चुने गए थे। 2007 से 2012 के बीच सिनोद शाक्य और स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा में थे। मायावती के मुख्यमंत्री कार्यकाल में स्वामी प्रसाद कैबिनेट मंत्री थे। स्वामी प्रसाद और सिनोद शाक्य बसपा में लंबे समय तक साथ रहे हैं। ऐसे में दोनों के बीच नजदीकियां हैं।
-
बिल्सी सीट से यह हैं भाजपा के दावेदार
हरीश शाक्य, शारदेंदु पाठक, उमेश राठौर, अनूप सिंह, सलोनी शर्मा, जेपीएस सोलंकी, अंकित चौहान, रजनी मिश्रा, डीके भारद्वाज, प्रदीप गोयल, रानी सिंह पुंडीर, योगेश प्रताप सिंह। संवाद