फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022

किसानों को साधने में जुटे सियासी दल

Sun, 21 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
political,badaun 145 vidhan sabha 2022, bisauli 142 vidhan sabha 2022, sahaswan 143 vidhan sabha 2022, bilsi 144 vidhan sabha 2022, shekhupur 146 vidhan sabha 2022, dataganj 147 vidhan sabha 2022
कांग्रेसियों की ओर से किसान विजय दिवस मनाया गया।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के बाद सियासी दल किसानों को साधने में जुट गए हैं। शनिवार को कांग्रेसी नेताओं ने गांवों में जाकर किसान विजय दिवस मनाया और मिठाई बांटी।
विज्ञापन

भाजपा सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के फैसले पर शनिवार को कांग्रेसियों ने किसान विजय दिवस मनाया। इसके तहत कांग्रेसियों ने ग्राम सिलहरी में कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा किसानों के एक साल से ज्यादा समय के सत्याग्रह के बाद अहंकारी मोदी सरकार हार गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को हार मिली है। अब उप्र चुनाव में हार का डर सताने लगा है। कार्यक्रम का आयोजन जिला महासचिव रामरतन सिंह पटेल ने किया। इस मौके पर सुनीता सिंह, चौधरी बफाती मियां, सोशल मीडिया कांग्रेस महासचिव शशांक राठौर, विधानसभा अध्यक्ष उपांत मिश्रा, अर्पणा पटेल, राखी पटेल, गीता, सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिल्सी। कांग्रेसियो ंने शनिवार को बिल्सी में किसान विजय दिवस मनाया। गांव सतेती में किसानों के साथ एक रैली निकाली। इसमें किसानों की जीत और कांग्रेस की नीतियों को जनता को समझाया। सिविक एंड सोशल आउटरीच विभाग के जिलाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने किसानों से कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से जनता मंहगाई, बेरोजगारी आदि कई समस्याओं से जूझ रही है। गरीब जनता का लगातार अहित हो रहा है। इस मौके पर अनुग्रह सिंह, अजीत सिंह गूर्जर, नीलम सिंह, विशेष कठेरिया, राजवीर सिंह, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने किसानों को गिनाए फायदे
आम आदमी पार्टी भी विधानसभा चुनावों में दमखम दिखाने के मूड में है। पार्टी के जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह ने शनिवार को गांवों में किसानों के बीच जाकर पार्टी की नीतियां बताईं। कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की स्थिति में नलकूप की बिजली फ्री की जाएगी। साथ ही किसानों का बिजली बकाया माफ करने के साथ ही अन्य सहूलियत मिलेंगी। भूदेव ने बताया कि जिले में एक लाख से ज्यादा गारंटी पत्र भरवाए जा चुके हैं। अधिकांश किसानों ने भरे हैं जो मौजूदा सरकार की दमनकारी नीतियों से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed