फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police tight driver Poisoned, condition critical

पुलिस से तंग चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

Wed, 17 Feb 2016 07:29 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Wed, 17 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नई सराय निवासी मुकीम नाम के डीसीएम ड्राइवर ने विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। मुकीम के परिवार वालों ने सिविल लाइंस पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिस डीसीएम पर मुकीम ड्राइवर था वह उसके ससुर की बताई जा रही है। करीब 20 दिन पहले डीसीएम सिविल लाइंस थाने की जवाहरपुरी चौकी इलाके से चोरी हो गई थी। आरोप है कि पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इससे क्षुब्ध होकर मुकीम ने बुधवार को विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी की कोशिश की।
नई सराय निवासी मुकीम (68) पुत्र मुस्ताक खां की ससुराल शहर में ही है। कुछ महीने पहले ही मुकीम के ससुर मुश्ताक खां ने बैंक से ऋण लेकर डीसीएम खरीदी थी। इस पर मुकीम ड्राइवर था। करीब 20 दिन पहले डीसीएम जवाहरपुरी पुलिस चौकी इलाका स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास से चोरी हो गई थी। उस वक्त मुकीम रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तब से वह थाने के चक्कर लगा रहा था। आरोप है कि बुधवार को भी मुकीम सिविल लाइंस थाने गया जहां जवाहरपुरी चौकी पर तैनात एक दरोगा ने उससे अभद्रता कर दी। इसके बाद वह घर आया और जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वाले मुकीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

डीसीएम चोरी की कहानी में झोल
10 दिन पहले ही दर्ज हो चुकी है चोरी की रिपोर्ट
बदायूं। डीसीएम चोरी की कहानी में तमाम झोल नजर आ रहे हैं। मुकीम के परिवार वालों का आरोप है कि सिविल लाइंस पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसको परेशान किया जा रहा था। इसके चलते मुकीम ने जान देने की कोशिश की, लेकिन डीसीएम चोरी का मामला 10 दिन पहले ही मुकीम के ससुर मुश्ताक खां की तहरीर पर कायम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम कुछ महीने पहले ही मुश्ताक ने बैंक से लोन लेकर खरीदी थी। इसका इंश्योरेंस भी था। अब तक बैंक का कर्जा भी नहीं निपटा है। ऐसे में पुलिस को शक है कि पूरी कहानी प्री-प्लान है। पुलिस पर दवाब बनाने के लिए ये सब किया गया है। पुलिस को यह भी शक है कि डीसीएम चोरी में करीबियों का हाथ हो सकता है। ऐसे में पुलिस कार्रवाई से बचने और इंश्योरेंस की रकम हासिल करने के लिए पूरी कहानी रची गई है। पुलिस इस दिशा में तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है। मुकीम के इस कदम से परिवार वाले भी सकते में हैं।  

-----
डीसीएम चोरी का मुकदमा मुकीम के रिश्तेदार मुश्ताक की ओर से 10 दिन पहले ही दर्ज कराया जा चुका है। शक है कि इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए डीसीएम गायब की गई है। इसका जल्द वर्कआउट कर दिया जाएगा। बुधवार को मुकीम के थाने आने और विषाक्त पदार्थ खाने के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
-अजय यादव, एसओ सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed