{"_id":"62c5e9cd4540900cdd25cfe8","slug":"police-thana-visit-badaun-news-bly490578924","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने जाना कैसे काम करती है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने जाना कैसे काम करती है पुलिस
विज्ञापन
दातागंज कोतवाली में साइबर हेल्प डेस्क की जानकारी लेतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। ज्योति इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बुधवार को दातागंज कोतवाली का भ्रमण किया। पुलिस की कार्यशैली, महिला और साइबर डेस्क के बारे में विस्तार से जाना। यह भी समझा की रिपोर्ट दर्ज कराने की क्या प्रक्रिया है, पुलिस कैसे काम करती है।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित थाना भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने पुलिस से जुड़ी तमाम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं या छात्राओं को कहीं डरने की आवश्यकता नहीं है। वे स्वयं कोतवाली आकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। छात्रा मीनाक्षी सिंह और दरक्शा ने पूछा कि वे अपनी शिकायत कैसे दर्ज कराएं। इस पर इंस्पेक्टर ने बताया कि कहीं घटना होने पर तुरंत 112 नंबर मिलाएं। दस मिनट के अंदर पुलिस आपके पास होगी। इसके अलावा 1090 हेल्पलाइन नंबर है। इस पर आपकी पूरी मदद की जाएगी। आपका नाम भी गोपनीय रखा जाएगा।
छात्रा मानसी गौतम और सुनीता समेत तमाम छात्राओं ने कोतवाली देखने की इच्छा जताई। इस पर एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया और हेड कांस्टेबल शशि किरन तिवारी ने उन्हें कोतवाली का भ्रमण कराया। उन्हें कोतवाली का कार्यालय, लॉकअप, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क आदि के बारे में पूरी जानकारी दी। इस दौरान अधिवक्ता नेकपाल कश्यप ने भी कोर्ट, कचहरी, धारा आदि के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य रीतेश जौहरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
छात्राएं ने पूछा- साइबर ठगी से कैसे बचें
कोतवाली भ्रमण के दौरान छात्रा अंशिका सिंह, कुलसुम और नाजिया आदि ने सवाल किया कि आज तमाम लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी हो रही है। इससे कैसे बचें। इस पर महिला कांस्टेबल शशि किरन तिवारी ने बताया कि इससे बचने के लिए अपना एटीएम नंबर, पासवर्ड, खाता नंबर आदि किसी को न बताएं। अपना एटीएम कार्ड भी किसी को न दें। इससे भी ठगी हो सकती है। किसी के कहने पर अपने मोबाइल में एप डाउनलोड न करें। इस तरह आपका मोबाइल हैक करके ठगी हो जाएगी।