{"_id":"65cfdbcc6acee3955207ab24","slug":"police-suspect-that-bankelal-was-murdered-in-a-love-affair-badaun-news-c-123-1-sbly1004-113597-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुलिस को शक- प्रेम प्रसंग में हुई थी बांकेलाल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुलिस को शक- प्रेम प्रसंग में हुई थी बांकेलाल की हत्या
विज्ञापन
बांकेलाल का फाइल फोटो।
बदायूं। बिहारी की गौंटिया निवासी मुकद्दम उर्फ बांकेलाल हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को शक है कि बांकेलाल की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थी। थाना पुलिस और एसओजी ने पूछताछ के लिए एक महिला और ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। सोमवार रात कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौंटिया निवासी मुकद्दम उर्फ बांकेलाल की उनके खेत पर गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। दूसरे दिन उनका शव ट्यूबवेल के सामने पड़ा मिला था। छोटे भाई राजपाल ने गांव के ही चार भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि थाना पुलिस ने इनमें से तीन भाइयों को उसी दिन पकड़ लिया था लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
छानबीन के दौरान पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस और एसओजी ने थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला, एक ग्राम प्रधान और एक हिस्ट्रीशीटर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, महिला बांकेलाल से बात करती थी। उसके हिस्ट्रीशीटर और ग्राम प्रधान से भी संबंध हैं। चारों को अलग-अलग थानों में रखकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
-- -- -- -- -
महिला के पति पर एक युवक की हत्या का भी दर्ज है केस
थाना पुलिस और एसओजी टीम ने जिस महिला को पकड़ा है, उसके पति के खिलाफ कुंवरगांव कस्बा निवासी मोनू नाम के युवक की हत्या का केस दर्ज है। इसमें वह जेल भी गया था। फिलहाल जमानत पर छूटा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले महिला का पति दिल्ली में रहकर काम करता था। तब महिला के मोनू से संबंध हो गए थे। महिला के गर्भवती होने पर उसके पति ने मोनू की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
सोमवार रात महिला ने बांकेलाल से सात बार की थी बात
- सोमवार रात बांकेलाल की हत्या हुई थी। इससे पहले महिला ने बांकेलाल से सात बार णोबाइल पर कॉल करके बात की थी। इसी दौरान महिला की हिरासत में लिए गए अन्य लोगों से भी बात हुई थी। महिला और बांकेलाल के फोन की कॉल डिटेल के आधार पर ही पुलिस ने महिला को पकड़ा और उसके बताने पर ग्राम प्रधान समेत तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया।