{"_id":"66d3a63e71269bcf6501fe54","slug":"police-recovered-missing-sister-brother-from-delhi-handed-them-over-to-their-relatives-badaun-news-c-123-1-sbly1018-125018-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लापता बहन भाई को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद, परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लापता बहन भाई को पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद, परिजनों को सौंपा
Sun, 01 Sep 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
दातागंज थाने में लापता बच्चों को परिजनों के हवाले करती पुलिस।स्रोत-पुलिस
दातागंज। दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से लापता हुए भाई-बहन को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। थाने बुलाकर दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया गया। बच्चों को देख माता-पिता भावुक हाे गए। दोनों को परिजनों के साथ भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के गांव रूकुमपुर निवासी कल्लू उर्फ मुकेश की बेटी शशि (18) बीए की छात्रा है। बेटा अंशुल (13) कक्षा आठ में पढ़ रहा है। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे शशि अपने पिता से समरेर से किताबें लेने जाने की बात कहकर छोटे भाई के साथ साइकिल से निकली थी। देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। जब कहीं सुराग नहीं लगा तो उन्होंने थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को मोबाइल की लोकेशन दिल्ली में मिली। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस बच्चों को लेकर थाने पहुंची। शशि ने बताया कि हम दोनों भाई-बहन पढ़ाई करना चाहते हैं, लेकिन माता-पिता को यह मंजूर नहीं है। इसी बात से क्षुब्ध होकर दोनों भाई-बहन बलिया जाने को कहकर बरेली रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और दिल्ली की ट्रेन में बैठ गए।