फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police personnel mixed the color of patriotism in Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा में भोले के संग पुलिस कर्मियों ने घोला देशभक्ति का रंग

Mon, 01 Aug 2022 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police personnel mixed the color of patriotism in Kanwar Yatra
उझानी/कछला। कांवड़ यात्रा के दौरान रविवार दोपहर अफसरों समेत पुलिसकर्मी कांवड़ियों के संग तिरंगा लेकर निकले तो हाईवे समेत गंगाघाट भक्ति और देशप्रेम का अनूठे रंग से सराबोर हो गया। भोले के जयघोष के साथ देशभक्ति के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

सीओ उझानी शक्ति सिंह, सहसवान के सीओ चंद्रपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान के साथ पुलिसकर्मियों और कांवड़ियों ने तिरंगा यात्रा गंगाघाट से शुरू की। एसडीएम सदर एसपी सिंह ने कांवड़ियों को तिरंगा यात्रा का महत्व समझाया। इसके बाद कांवड़ियों के साथ पुलिसकर्मी तिरंगा लहराते हुए घाट से चलकर कछला चौराहे तक पैदल ही निकले। कांवड़ियों ने कभी बम-बम भोले का जयघोष किया तो कभी हिंदुस्तान जिंदाबाद के जयकारे लगाए। रास्ते में दुकानदारों और राहगीरों ने भी इस अनूठे संगम में शामिल कांवड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कांवड़िया जयशंकर ने बताया कि सावन में ऐसा माहौल बहुत कम नजर आता है। सीओ शक्ति सिंह का कहना है कि भक्ति और देशप्रेम लोगों की भावनाओं से जुड़ा है। भक्ति भगवान के प्रति हो या फिर देश के लिए, हरेक को आत्मीय संतुष्टि मिलती है। उधर, गंगाघाट और हाईवे पर कांवड़ियों की टोलियों से रविवार सुबह से लेकर देर रात तक पूरा इलाका भगवामय नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed