फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police ki paathsaala

महिलाएं जागरूक हों, हमेशा याद रखें हेल्पलाइन नंबर

Fri, 05 Aug 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
police ki paathsaala
सुखौरा गांव में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोलते सीओ कर्मवीर सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। सीओ कर्मवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को जागरूक होने की ज्यादा आवश्यकता है। हालांकि गांव की महिलाएं भी अब निडर होकर घर से निकल रही हैं, लेकिन यदि उन्हें कभी पुुलिस की आवश्यकता हो तो वे केवल पुलिस के हेल्पलाइन नंबर याद रखें। उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल पुलिस मौजूद होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के तहत बृहस्पतिवार को दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखौरा में ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सीओ ने कहा कि पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के हित में कई अभियान चला रही है। इसमें नारी सशक्तीकरण मुख्य है। पुलिस गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है। अब शहर ही नहीं गांव की महिलाएं भी निडर होकर अपने घर से निकल रहीं हैं। पुलिस के यूूपी 112 और 1090 हेल्पलाइन नंबर याद रखें। कहीं भी आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर लगाएं। उनकी मदद के लिए तत्काल पुलिस पहुंच जाएगी। सीओ ने कहा कि प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क का भी गठन किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सौरभ सिंह ने कहा कि अब पुलिस केवल महिलाओं की समस्या ही नहीं सुन रही बल्कि उनकी मदद भी कर रही है। सभी हेल्पलाइन नंबर और पुलिस अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक हैं। इस दौरान बराही चौकी इंचार्ज कृपाल सिंह ने भी महिला सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सत्यपाल पाल, पूर्व प्रधान जितेंद्र राघव, राहुल राघव, भगवान सिंह, रामचंद्र और फिदा हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed