फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police jeeps trapped in a tractor, four policemen injured

पुलिस जीप को ठोंक ट्रैक्टर में घुसी कार, चार पुलिस कर्मी घायल

Sat, 15 Apr 2017 01:26 AM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sat, 15 Apr 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
पुलिस जीप से टकराने के बाद होंडा सिटी कार ट्रैक्टर में घुस गई। पुलिस जीप पर सवार दो सब इंस्पेक्टर, एक सिपाही और पुलिस का चालक घायल हो गए। कार में सवार तीन लोग उतर कर भाग गए।  होंडा सिटी कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाने में ओरछी चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात करीब 10 बजे एक होंडा सिटी कार पहुंची। कार सवार लोगों ने दो हजार रुपये का पेट्रोल लिया। इसके बाद बिना रुपये दिए ही कार को बदायूं की ओर दौड़ा दिया। पेट्रोल पंप के सेल्समैन ने इस बारे में फोन पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार की घेराबंदी की कोशिश शुरू कर दी। इधर, बिसौली से फैजगंज बेहटा के एसआई सुरेंद्र सिंह, सियाराम, सिपाही नरेंद्र और चालक सुनील फैजगंज बेहटा लौट रहे थे। थाने से इन लोगों को भी होंडा सिटी कार के बारे में सूचना दी गई। रास्ते में पुलिस ने होंडा सिटी कार देखी तो उसे रुकने का इशारा किया। कार के चालक ने पुलिस जीप को ही टक्कर मार दी। इसमें एसआई सुरेंद्र सिंह, सियाराम, सिपाही नरेंद्र और चालक सुनील घायल हो गए। इसके बाद होंडा सिटी कार ट्रैक्टर से टकरा गई। कार के ट्रैक्टर से टकराने के बाद इसमें सवार लोग उतर कर भाग गए। कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायल पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार किसकी है, इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed