फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police inspector beat up sweets vendor in budaun

Budaun News: दरोगा की दबंगई, बीच सड़क पर मिठाई व्यापारी को पीटा, पीड़ित ने दी तहरीर

Mon, 03 Feb 2025 09:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 03 Feb 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
police inspector beat up sweets vendor in budaun
दरोगा ने मिठाई व्यापारी को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

बदायूं के उसावां में दरोगा का मिठाई व्यापारी को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कस्बे के मुख्य बाजार में एक संदिग्ध महिला को देखकर भीड़ जुट गई। पुलिस और व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान दरोगा ने एक व्यापारी की पिटाई कर दी। व्यापारी ने थाना प्रभारी को दरोगा के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


उसावां के मुख्य चौराहे के पास रविवार रात एक अज्ञात महिला खड़ी थी। जिसे देखकर वहां भीड़ जमा होने लगी। अज्ञात महिला के खड़े होने की सूचना पर कस्बा इंचार्ज दरोगा गंगा सिंह वहां पहुंचे। वह भीड़ को हटाने लगे। वहां मिठाई विक्रेता राहुल गुप्ता भी खड़े थे। दरोगा ने उन्हें हटाते हुए फटकार दिया। जिससे दोनों के बीच झड़प हो गई। दरोगा व्यापारी पर भड़क गए। इसके बाद दरोगा ने व्यापारी के साथ जमकर मारपीट की। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोमवार सुबह व्यापारी राहुल गुप्ता
विज्ञापन

ने थाना प्रभारी को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। 

थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने बताया महिला की सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचे थे। वह भीड़ को हटा रहे थे। भीड़ को हटाते समय मिठाई विक्रेता को धक्का लग गया। जिसका किसी ने वीडियो बना लिया है। व्यापारी ने तहरीर दी है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed