फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police inspection is on going

पाकिस्तानी झंडा लहराने को नासमझी मान रही पुलिस

Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बिसौली में  पाकिस्तान के झंडे को लहराये जाने को पुलिस नासमझी मान रही है। गुरुवार को भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे लोगों में गुस्सा है। वहीं, खुफिया इकाई ने भी मामले में अपने स्तर से पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी महेंद्र यादव के आदेश पर इस मामले की जांच सीओ बिसौली कर रहे हैं लेकिन अभी तक वह किसी कार्रवाई के नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। 
विज्ञापन

सोमवार को बिसौली में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान पाकिस्तान का झंडा लहराने का मामला सामने आया। इसकी वीडियो क्लिप जब मंगलवार को व्हाट्सएप पर वायरल हुई तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। बुधवार को भाजपा समेत कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए। इसके बाद पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में ले लिया। उससे पाकिस्तान के दो झंडे भी बरामद किए गए। किशोर दर्जी की दुकान पर काम करता है। पुलिस की अब तक की जांच पर गौर करें तो कुछ लोग एक दर्जी की दुकान पर इस्लामिक झंडा बनवाने पहुंचे थे। दुकान पर किशोर ने गलती से पाकिस्तान का झंडा बना दिया था। दूसरी ओर भाजपा समेत कुछ संगठनों के विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस और खुफिया इकाई भी सक्रिय हो गई है। खुफिया तंत्र ने भी अपने स्तर से मामले में पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ बिसौली प्रकाश कुमार का कहना है कि पूरे मामले में गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि किशोर ने गलती से पाकिस्तान का झंडा बना दिया। बाद में यह झंडा नासमझी के चलते जुलूस के दौरान लहरा दिया गया। 
विज्ञापन


दातागंज में बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन
दातागंज। पाकिस्तानी झंडा लहराये जाने को लेकर शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दातागंज में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम हरीराम को सौंपा। इसमें पाकिस्तानी झंडा लहराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजरंग दल के नगर संयोजक हिमालयन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। बाद में कार्यकर्ता तहसील परिसर पहुंचे। यहां भी जमकर नारेबाजी की। यहां एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस दौरान तहसील परिसर में पुलिस फोर्स भी तैनात रहा। ज्ञापन सौंपने वालों में स्वयं गुप्ता, अभयराज, निश्रु सक्सेना, आकाश वर्मा, विशाल आदि रहे।


उघैती में भी हुआ विरोध
उघैती (ब्यूरो)। पाकिस्तानी झंडा लहराये जाने के विरोध में गुरुवार को उघैती में भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन करने के बाद एसओ उघैती को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दुश्मन देश का झंडा लहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। विरोध में प्रदर्शन में झुनेंदर कश्यप, पिंटू पाराशरी, सुमित राठौर, राजीव पाठक, कुनाल शाक्य, गुड्डू गुप्ता, अजीत पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed