फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   police guarded the houses of villagers due to four barat on single day

एक दिन में चार बरातें: पूरा गांव चला गया दावत खाने, पुलिस ने रातभर की सूने पड़े घरों की रखवाली

Fri, 17 Feb 2023 08:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 Feb 2023 08:36 AM IST
सार

गांव ललुइया नगला में शादियों को लेकर पुलिस को बराती नहीं, बल्कि पहरेदार की भूमिका निभाई है। एक रात में कई वैवाहिक कार्यक्रम होने से पूरा गांव बरातों में चल गया। पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों के घरों की रखवाली करनी पड़ी। 

विज्ञापन
police guarded the houses of villagers due to four barat on single day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादियों के सीजन में बदायूं जनपद से अजब मामला सामने आया है। उझानी क्षेत्र के गांव ललुइया नगला बृहस्पतिवार को चार शादियों का साक्षी बना। तीन लोगों की बेटियों के वैवाहिक कार्यक्रम उनके होने वाले पतियों के घरों पर हुए तो एक व्यक्ति के बेटे की बरात में भी कई ग्रामीण गए। चारों शादी समारोह में गांव के 80 फीसदी लोग चले गए। ऐसे में सूने पड़े ग्रामीणों के घरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को उठानी पड़ी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव ललुइया नगला में शादियों को लेकर पुलिस को बराती नहीं, बल्कि पहरेदार की भूमिका निभानी है। कुछ इसी तरह का पत्र प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के पास दो दिन पहले आया। पत्र सौंपते समय सुखलाल ने गांव में एक ही दिन में तीन शादियों का भी जिक्र किया था। तीन व्यक्तियों की बेटियों की शादी बृहस्पतिवार रात ही अलीगढ़ और बरेली या फिर उनके बताए बरातघरों में हुई। जबकि, ललुइया नगला के ही एक व्यक्ति के बेटे का वैवाहिक कार्यक्रम बिल्सी क्षेत्र में संपन्न हुआ।

विज्ञापन

गांव के 80 फीसदी लोग शादी समारोह में गए 

चारों शादियों में शरीक होने के लिए गांव से करीब 80 फीसदी लोग गए। अधिकतर घरों में ताले लटका दिए गए। किसी के घर को घटना नहीं हो जाए, सो शाम को एक दरोगा के साथ तीन पुलिसकर्मियों ने पहरेदारी का जिम्मा संभाल लिया। रातभर पुलिस ने ग्रामीणों के सूने घरों की रखवाली की है। महज घरों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की इस तरह से पहरेदारी का मामला पहली बार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ललुइया नगला निवासी एक व्यक्ति ने एक ही दिन में चार शादियों के कार्यक्रम के सिलसिले में अधिकतर लोगों के बाहर जाने के बारे में बताया था। उसने पुलिस की मौजूदगी का अनुरोध किया था, इसलिए रात में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed