फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police caught five lakh rupees during checking

Budaun News: पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़े पांच लाख रुपये

Tue, 18 Apr 2023 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 18 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police caught five lakh rupees during checking
कुंवरगांव (बदायूं)। निकाय चुनाव को लेकर जिले में चेकिंग शुरू कर दी गई है। सोमवार को कुंवरगांव कस्बे में पुलिस और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की संयुक्त चेकिंग में एक आढ़ती से पांच लाख रुपये पकड़े गए, लेकिन छानबीन में मामला सही निकला तो आढ़ती के रुपये लौटा दिए गए।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर स्टेटिक मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा और कुंवरगांव इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम कुंवरगांव के चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। तभी आंवला की ओर से एक बोलेरो गाड़ी आ रही थी। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसके चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। इससे पुलिस उसके पीछे लग गई। आगे जाकर गाड़ी रोक ली। कार और उसमें सवार दो लोगों को थाने ले जाया गया और तलाशी लेने पर उसमें पांच लाख रुपये निकले।
विज्ञापन

स्टेटिक मजिस्ट्रेट और इंस्पेक्टर ने रुपयों के संबंध में जांच की। बोलेरो में सवार आढ़ती मुख्त्यार और सलीम ने बताया कि उनकी कुंवरगांव में गल्ले की आढ़त है। उन्होंने एसएस एंटरप्राइजेज संस्था के एसबीआई की आंवला शाखा के चालू खाते से पांच लाख रुपये निकाले थे। वह रुपये लेकर कुंवरगांव आ रहे थे। पुलिस देखकर वह डर गए। पुलिस ने उसकी पासबुक और आढ़त के कागजात देखकर छोड़ दिया। रुपये भी लौटा दिए गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की छानबीन कर ली गई है। आढ़ती के रुपये दे लौटा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed