फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Police caught animal smugglers after an encounter in Badaun s Kadar Chowk

Budaun: कादरचौक में पशु तस्करों से मुठभेड़, दो तस्करों को लगी गोली, दो सिपाही भी हुए घायल

Sun, 30 Oct 2022 09:47 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Oct 2022 09:47 AM IST
सार

पुलिस को देर रात सूचना मिली कि कादरबाड़ी के जंगल में तस्कर संरक्षित पशुओं को काट रहे हैं। इस पर एसओ कादरचौक वेदपाल सिंह ने मुखबिर के बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद तस्कर पकड़े गए। 

विज्ञापन
Police caught animal smugglers after an encounter in Badaun s Kadar Chowk
घायल आरोपियों को लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के कादरचौक में शनिवार रात करीब दो बजे पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं, जिसमें दो पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि एक सिपाही को बांह में गोली लग गई। एक सिपाही सामान्य चोट लगने से घायल हुआ है। मौके से सरंक्षित पशु का मांस, औजार, एक बाइक और तराजू बाट समेत दो तमंचे बरामद हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


शनिवार रात एसओ वेदपाल सिंह थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। एसओ के मुताबिक, वह रात दो बजे कादरबाड़ी तिराहे पर पहुंचे थे। उसी वक्त उन्हें सूचना मिली कि कादरबाड़ी के जंगल में अजान पुत्र नब्बी के खेत में कुछ तस्कर सरंक्षित पशु को काट रहे हैं। उनके पास मांस काटने से लेकर उसे पैक करने तक का सारा सामान मौजूद है। इसके बाद टीम बनाकर तस्करों की घेराबंदी शुरू कर दी गई, पर तस्करों को इसकी भनक लग गई। उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो तस्करों के पैर में गोली लगने से वे जमीन पर गिर गए जबकि दो फायरिंग करते हुए भाग खड़े हुए। पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनके हाथ में एक-एक तमंचा था।
विज्ञापन


मौके पर करीब तीन सौ किलो सरंक्षित पशु का मांस रखा हुआ था। इसके अलावा कुल्हाड़ी, चाकू, छुरी, सरंक्षित पशु का सिर और उसकी खाल भी रखी थी। पुलिस ने सब कब्जे में लेते हुए तस्करों से नाम पता पूछा तो घायल तस्करों ने अपने नाम फजल हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन और अनिक अहमद पुत्र सफी रियासत बताए जबकि गुड्डू उर्फ आमिर पुत्र होशियार और अजारुद्दीन पुत्र अमजद भागने में सफल रहे। मुठभेड़ में सिपाही आशाराम को बांह में गोली लगी है, तो वहीं सिपाही रामनरेश को चोट आई है। दोनों सिपाहियों के साथ तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके से बरामद मांस को सैंपल लेकर दफन करा दिया है। चारों तस्करों के खिलाफ चार मामले दर्ज किए  गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में ही पैक करके मांस बेच रहे थे तस्कर
ग्राम कादरबाड़ी निवासी यह तस्कर बेहद शातिर हैं। उनके बारे में अधिकतर लोग जानते हैं। उन्होंने न सिर्फ सरंक्षित पशु की हत्या की बल्कि उसका मांस खेत में ही बेच रहे थे। वह पशु काटने के औजार के अलावा तराजू बाट और पॉलिथिन लेकर गए थे। वहीं मांस पैक करके नजदीक परिचित लोगों को बेच भी रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed